किचन को इन तरीकों से बनाएं इको फ्रेंडली, रहेगा ठंड का एहसास

अगर आपके किचन में ज्यादा गर्मी होती है, तो हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से किचन को ठंडा और मजेदार बनाया जा सकता है, कैसे? आइए विस्तार से जानते हैं।  

 
how to make your kitchen eco friendly at home

किचन अक्सर घर का हब होती है, इसलिए इसे हमेशा साफ और हाइजीन रखना जरूरी है। गर्मियों में अगर ऐसा हो नहीं पाता, किचन में फैलावा बहुत होता है। ऊपर से इतनी गर्मी की बस पूछो मत, कदम रखने तक का मन नहीं करता। कई बार तो इतना दिमाग खराब हो जाता है कि हमारा कुछ भी करने का मन ही नहीं करता, पर क्या करें मजबूरन करना पड़ता है।

वैसे भी गर्मियों में हमारे लिए दिनभर किचन में रहकर खाना बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा अगर आपके साथ भी होता है, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से किचन को ईको फ्रेंडली बनाया जा सकता है और ठंडा रखा जा सकता है।

लाइट का कम करें इस्तेमाल

Light in Kitchen

किचन में गर्मी लाइट की वजह से भी हो सकती है। ऐसे में बेवजह लाइट ना जलाएं। जिन लाइट्स की जरूरत नहीं है, उन्हें बंद करके रखें। घर से बाहर जाते समय ओवन, बल्ब, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्सके स्विच ऑफ करके जाएं।

उत्पादों को खरीदने और अपने किचन को व्यवस्थित करने के लिए केवल वही खरीदें जो आपको चाहिए। पर्यावरण-अनुकूल, टिकाऊ उत्पादों को चुनकर आप न केवल बर्बादी कम करते हैं बल्कि पैसे भी बचाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-फ्रिज की तरह ठंडा होगा मटका अगर डालेंगे ये 4 चीजें

कंपोस्ट बिन बनाएं

आपको किचन के लिए एक कंपोस्ट बिन बनाना चाहिए। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। आप बचे हुए भोजन को कंपोस्ट बिन में बदल सकते हैं। इसके अलावा, आप किचन को भी इको-फ्रेंडली बना सकते हैं।

आप सोलर लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार उन्हें इंस्टॉल करने के बाद सोलर पावर लाइट्स बिजली की खपत व लागत को कम करते हैं। इन लाइट्स के इस्तेमाल से किचन में ज्यादा गर्मी भी नहीं होगी।

प्लास्टिक के डिब्बों का उपयोग कम करें

Plant for kitchen in hindi

आपको प्लास्टिक का उपयोग बहुत अधिक नहीं करना चाहिए। पर्यावरण को प्लास्टिक के कारण बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है। आप अगर प्लास्टिक के बर्तन का भी उपयोग करती हैं, तो उसकी जगह इको-फ्रेंडली कप, चम्मच, कटोरी आदि का उपयोग करें।

इसके अलावा, आपको किचन का सामान रखने के लिए भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको दिक्कत हो जाएगी और हेल्थ पर भी काफी असर पड़ेगा। कोशिश करें किचन में ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजों का इस्तेमाल हो।

किचन में ढेर सारे पौधे लगाएं

Plant in kitchen

किचन में ढेर सारे पौधे लगा सकते हैं, इससे आपको न सिर्फ फ्रेश महसूस होगा, बल्कि ठंड का भी एहसास होगा। आप मौसम के हिसाब से किचन में पौधे लगा सकते हैं। हालांकि, तेज धूप और पानी की कमी के पौधे अक्सर खराब होने लगते हैं।

इसके अलावा, कई लोगों के पास समय की कमी भी होती है, जिसके कारण वो पौधों की अच्छी केयर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जरूरत है कि आप अपने किचन में वैसे ही पौधे लगाएं, जो कड़ी धूप में हरे-भरे रहें और इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत न पड़े।

खिड़कियों पर पर्दे लगाएं

इस तरह आप घर के बाकी कमरों में खिड़कियों पर पर्दे का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह किचन की खिड़कियों पर भी पर्दे लगाएं। पर्दे लगाने से न सिर्फ गंदगी को अंदर आने से रोक सकते हैं, बल्कि इससे प्राइवेसी भी बरकरार रहते है।

अपनी पसंद के किसी भी शेड्स और कलर के पर्दों को इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको लगे कि किचन में धुआं या फिर गैस भर रही है तो इन पर्दों को साइड कर दें। अगर आप किचन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो खिड़कियों पर पर्दे जरूर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें-किचन स्लैब में लगे पानी के सफेद दाग को हटा सकते हैं ये तरीके

तांबे की बोतल का करें इस्तेमाल

पानी पीने के लिए अक्सर लोग प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। आप सभी जानती होंगी कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचाता है।

इसलिए आप प्लास्टिक की बोतल की बजाय तांबे की बोतल में पानी पी सकते हैं, क्योंकि यह ऑप्शन सेहत के साथ-साथ पर्यावरण को भी हेल्दी रखेगा, यह बेस्ट ऑप्शन है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP