फ्रिज का ठंडा पानी अच्छी तो लगता है, लेकिन यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इससे न सिर्फ ठंड-गर्म होता है, बल्कि पेट की गर्मी भी शांत नहीं होती। वहीं, मटका फ्रिज की तरह ठंडा पानी भी देता है और स्वास्थ्य को तमाम लाभ पहुंचाता है। गर्मी में ठंडा पानी पीने का और स्वस्थ रहने का तरीका यही है कि आप मटका लाकर रखें। हालांकि, इसका इस्तेमाल करते हुए कई चीजों का ध्यान देना पड़ता है। आपकी छोटी-सी गलती इसे खराब कर सकती है, जिससे आपको ठंडा पानी नहीं मिलेगा।
वहीं, कुछ लोग शिकायत करते हैं कि देखभाल के बाद भी उनका मटके में पानी ठंडा नहीं होता। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है? अगर हां, तो हम आपको ऐसी 4 चीजें बताने वाले हैं, जो मटके को ठंडा करने में मदद करेगा।
मटके में इस्तेमाल होने वाली जड़, जो अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जानी जाती है। यह एक पारंपरिक और असरदार सामग्री है। वेटिवर या खस एक तरह की घास है जो पानी में डालने से पानी के स्वाद को भी बेहतर करती है। इसके ठंडक देने वाले गुणों के कारण इसे मटके में रखा जाता है, ताकि पानी ठंडा हो सके। यह न सिर्फ पानी के तापमान को कम करने में मदद कर सकती है, बल्कि पाचन में सहायता करती है।
इसे भी पढ़ें: ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल, फ्रिज जैसा ठंडा रहेगा मटके का पानी
यह विडियो भी देखें
मटके के पानी को ठंडा करने के लिए कई लोग नमक भी मिलाते हैं। सेंधा नमक पानी से गर्मी को अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद कर सकता है। इससे इवेपोराइजेशन प्रोसेस तेज हो जाता है। इसके कारण ही, कूलिंग इफेक्ट बढ़ता है और पानी ठंडा होता है। नमक की उपस्थिति ठंडा तापमान बनाए रखने में मदद करती है। इसके अतिरिक्त, नमक में प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो बर्तन में पनपे बैक्टीरिया के विकास को रोककर पानी को साफ और पीने के लिए सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।
छोटे पत्थर उपयोग करके भी मटके में पानी का ठंडा तापमान बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इन पत्थरों से भी इवेपोरेशन की प्रक्रिया तेज होती है। इसी के कारण पानी ठंडा होता है। पत्थर लंबे समय तक एक समान तापमान बनाए रखने में मदद करते हैं। यह विधि पूरी तरह से प्राकृतिक है और पानी के स्वाद को बदले बिना पारंपरिक कूलिंग इफेक्ट को बढ़ाती है।
इसे भी पढ़ें: घर में मटका और फ्रिज दोनों नहीं हैं, तो इन टिप्स की मदद से ठंडा रखें पानी
फिटकरी अपने एस्ट्रिंजेंट गुणों के कारण जानी जाती है। यह मटके की सतह से तेजी से इवेपोरेशन को तेज करती है। यह बर्तन के अंदर के पानी पर ठंडक के प्रभाव को बढ़ाता है। फिटकरी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो गंदे पानी को शुद्ध और साफ करने में मदद करते हैं। पानी में फिटकरी की उपस्थिति मटके में लंबे समय तक ठंडा तापमान बनाए रखने में मदद करती है।
आपने इससे पहले कभी किसी ट्रिक को आजमाकर मटके को सीजन किया है? आपको इनमें से कौन-सा तरीका पसंद आया, वो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लेख को लाइक करें और अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जिनके पास मटका है। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।