Modular Kitchen बनाने की कर रही हैं प्लानिंग? सिर्फ कैबिनेट नहीं बल्कि होनी चाहिए ये चीजें भी

यदि आप अपने किचन को मॉड्यूलर किचन बनाना चाह रही है तो आप यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपनाकर एक अच्छी प्लानिंग कर सकती हैं। जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
planning for Modular Kitchen

हम ऐसा कह सकते हैं कि किचन वह जगह है, जहां पर महिलाएं सबसे ज्यादा समय बताती हैं। ऐसे में किचन का खूबसूरत होना बेहद जरूरी है। आजकल मॉड्यूलर किचन काफी चलन में है। ये न केवल दिखने में सुंदर होती हैं बल्कि इससे महिलाओं को काफी सहुलियत भी होती है। अक्सर महिलाएं जानकारी की कमी के कारण कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिसके कारण उन्हें बाद में दिक्कत होती है। ऐसे में यदि आप अपनी किचन को मॉड्यूलर किचन बनाना चाह रही हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं आप अपनी साधारण सी किचन को मॉड्यूलर किचन कैसे बना सकते हैं और इसे बनवाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

मॉड्यूलर किचन के लिएकैसे करें प्लानिंग?

मॉड्यूलर किचन में कैबिनेट्स होती हैं। ऐसे में ये स्टील की कैबिनेट्स होती हैं लेकिन इनके ऊपर लकड़ी, ईट या पत्थर के सुंदर डिजाइंस लगवा सकतेी हैं। ऐसे कैबिनेट्स न केवल दिखने में सुंदर होती हैं बल्कि आपके किचन को एक अच्छा लुक दे सकती हैं। आप कैबिनेट्स पर माइका भी लगवा सकती हैं। आजकल मार्केट में कई डिजाइंस मौजूद हैं। हालांकि आपको माइका का कलर चुनते वक्त विशेष ध्यान देना होगा।

modular kitchen tips

  • मॉड्यूलर किचन बनाते वक्त काउंटर स्पेस का ध्यान रखें। बता दें कि खाना बनाने से लेकर परोसने और रसोई के अन्य कामों के लिए पर्याप्त काउंटर स्पेस होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि कुछ लोग काउंटर स्पेस पर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण उन्हें आगे चलकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें -किचन में काम को आसान बनाएंगे ये 5 टिप्‍स और बचेगा आपका बहुत सारा टाइम

  • ऐसी किचन में पर्याप्त वेंटिलेशन जरूरी है। ऐसे में खाना पकाने की खुशबू, धुआं और गर्मी आपको कई समस्याओं का सामना करा सकती है। ऐसे में पर्याप्त वेंटिलेशन के लिए पहले से ही जगह चुन लें।आप अच्छे वातावरण के लिए अच्छी क्वालिटी की चिमनी या एग्जॉस्ट फैन लगवाना न भूलें। ध्यान रखें कि सही वेंटिलेशन नमी के जमाव को भी रोकता है, जिससे फफूंदी और खाने में फफूंद नहीं लगती है।

modular kitchen tips in hindi

  • मॉड्यूलर किचन कभी-कभी आपकी जेब पर भी भारी पड़ती है। ऐसे में लोग ब्रांड न चुनकर लो क्वालिटी के उपकरण लगवा लेते हैं। लेकिन आप ऐसा भूल न करें। बता दें कि अच्छे ब्रांड के उपकरणों को लगवाने से सेफ्टी की चिंता खत्म हो जाती है।
  • मॉड्यूलर किचन को बनात वक्त रसोई में सही लाइट की व्यवस्था जरूरी है। आप किचन में न केवल सब्जी काटते हैं बल्कि खाना पकाने और सफाई जैसे काम भी करते हैं। ऐसे में अच्छी दृश्यता के लिए लाइट का सही रूप से आना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें -नॉन-स्टिक पैन को साफ करने और इसकी चमक बनाएं रखने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्‍स

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP