मटके में मिलेगा एकदम फ्रिज जैसा चिल्ड पानी, बस डाल दें यह एक छोटी सी चीज

How to cool matka water: यदि आप भी मटके का एकदम फ्रिज  जैसा ठंडा रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आप पूरी गर्मी मटके का ठंडा-ठंडा पानी पी सकती हैं।
Earthen Pot Water

Matke ka pani kaise thanda rakhe: गर्मी के मौसम में हर किसी को ठंडा पानी पीना पसंद होता है। ठंडा पानी पीते ही शरीर को अंदर तक ठंडक का एहसास होने लगता है। कहा जाता है एक बार आपको गर्मी में खाना नहीं मिले, लेकिन पानी मिलना बहुत होता ही। ऐसे में अधिकतर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचते हैं। फ्रिज का पानी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में आज भी आपको लोगों के घरों में मिट्टी का मटका देखने को मिलेगा। मटके का ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। देहाती क्षेत्रों में आज भी लोगों के घरों में फ्रिज नहीं है और वहां के लोग मटके का पानी ही पीना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आपको घड़े का ठंडा पानी पीना है, तो इसको इस्तेमाल करते हुए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। अन्यथा हमें मटके का ठंडा पानी पीने को नहीं मिलता है।

यदि आपके घर में भी मटका है और उसमें पानी ठंडा नहीं होता है, तो आज हम आपको एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपको पूरी गर्मी मटके का पानी एकदम फ्रिज जैसा कूल-कूल मिलेगा। इसके लिए आपको एक भी पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा और न ही मेहनत करनी पड़ेगी। बस आप एक छोटी सी चीज मटके में डालकर अपनी को ठंडा कर सकती हैं। आइए जानें क्या है वो चीज।

मटके का पानी कैसे करें ठंडा? (Tips to cool matka water cool)

clay pot water cool like fridge

  • इसके लिए आपको मार्केट से नया मटका लेकर आना है।
  • उस मटके को आप करीब 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • अब मटके को पानी से बाहर निकालकर उसे साफ पानी से धो लें।
  • ध्यान रखे मटके को हाथ डालकर साफ नहीं करना है।
  • अब आप मटके में पानी भरने से पहले तले में एक तांबे का सिक्का डाल दें।

copper coin

  • इसके बाद पानी भरें और फिर मटका ढक दें।
  • करीब 2 घंटे बाद जब आप मटके का पानी पिएंगी तो आपको एकदम चिल्ड मिलेगा।
ये भी पढ़ें: मटके का पानी लगेगा ठंडा-ठंडा, अभी से करके रखें ये काम

आप इस ट्रिक को एक बार जरूर अपनाकर देखें। आपको गर्मीभर मटके में ही फ्रिज जैसा ठंडा पानी पीने को मिलेगा। इसके अलावा आप महक के लिए मटके में केवड़ा भी लगा सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/amazon/herzidnagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मटके का पानी कैसे ठंडा करें?

    मटके का पानी ठंडा करने के लिए आप उसमें तांबे का सिक्का और नमक, बेकिंग सोडा का घोल लगाएं।
  • मटके की सफाई कैसे करें?

    कभी भी मटके की सफाई हाथ डालकर नही करनी चाहिये। ऐसा करने से मटके का पानी ठंडा नही होता है।