गर्मियों में ठंडे और ताजगी भरे पानी की जरूरत हर किसी को होती है। हालांकि, कई लोग फ्रिज के पानी पर निर्भर रहते हैं, लेकिन मिट्टी के मटके में रखा पानी न सिर्फ ठंडा होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मटके का पानी स्वाभाविक रूप से ठंडा रहता है क्योंकि मिट्टी में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जो पानी को ठंडा करने में मदद करते हैं।
लेकिन क्या आपका मटका भी पहले जितना ठंडा पानी नहीं देता? या फिर आपको लगता है कि मटके का पानी गुनगुना हो रहा है? अगर हां, तो इसका कारण सही देखभाल और कुछ जरूरी तैयारियों की कमी हो सकती है। गर्मी बढ़ने से पहले अगर कुछ खास उपाय किए जाएं, तो मटके का पानी लंबे समय तक ठंडा बना रह सकता है। आइए जानते हैं कि अभी से कौन-से काम करने चाहिए ताकि गर्मी में आपको ठंडा-ठंडा और शुद्ध पानी मिलता रहे।
सबसे पहले, यह जानना जरूरी है कि सभी मटके एक जैसे नहीं होते। यदि आप चाहते हैं कि आपका मटका पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखे, तो सही मिट्टी का मटका चुनें।
टिप: नया मटका खरीदते समय हल्का-सा थपथपाएं। अगर आवाज खनकदार है, तो मटका अच्छी गुणवत्ता का है।
इसे भी पढ़ें: नए और पुराने मटके को इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, फ्रिज से ज्यादा ठंडा मिलेगा पानी
नए मटके को सीधे इस्तेमाल करना सही नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि आपका मटका लंबे समय तक सही काम करे और पानी को ठंडा रखे, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी स्टेप्स अपनाएं।
यह विडियो भी देखें
मुल्तानी मिट्टी अपनी प्राकृतिक ठंडक के लिए जानी जाती है। इसे मटके पर लगाने से पानी को और ज्यादा ठंडा रखने में मदद मिलती है। मुल्तानी मिट्टी की परत तेजी से पानी के इवेपोरेशन में मदद करती है, जिससे मटके के अंदर का पानी और भी ठंडा हो जाता है।
अगर आप मटके को सीधे किसी स्टैंड पर रखते हैं, तो इसे गीली रेत वाली ट्रे में रखने से पानी ज्यादा ठंडा रहेगा। गीली रेत एक प्राकृतिक इंसुलेटर की तरह काम करती है, जिससे मटके का निचला हिस्सा ठंडा रहता है और पानी ज्यादा समय तक ठंडा बना रहता है।
अगर आप बिना बर्फ मिलाए पानी को ज्यादा ठंडा करना चाहते हैं, तो मटके के पास एक बर्फ से भरा कटोरा रखें।
खस ठंडक के लिए जानी जाती है। इसे मटके में डालने से न सिर्फ पानी ठंडा होता है, बल्कि उसका स्वाद भी अच्छा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: पहली बार मटका इस्तेमाल करने में नहीं आएगी दिक्कत, आजमाएं ये ट्रिक्स
कई बार मटके का पानी खराब स्वाद देने लगता है। ऐसा गलत आदतों की वजह से हो सकता है। प्लास्टिक के गिलास या बोतल से पानी न निकालें, हमेशा स्टील या कांसे के लोटे या गिलास का इस्तेमाल करें। मटके के पास ज्यादा चीजें न रखें, इससे उसकी हवा का संचार कम हो सकता है। बहुत ज्यादा दिनों तक एक ही पानी न रखें, 24 घंटे में एक बार जरूर बदलें।
इस बार गर्मियों में फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय मटके के प्राकृतिक ठंडे पानी का मजा लें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जु़ड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।