जंग लगा हुआ बर्तन स्टैंड भी हो जाएगा नया जैसा, बस इस एक चीज से करें साफ

बर्तन स्टैंड तो सभी घरों में होता है, बर्तन स्टैंड हमारे बिखरे हुए बर्तन को जमाने और समेटने के लिए बहुत बेस्ट है। बर्तन स्टैंड की सफाई हर रोज कोई नहीं कर सकता। अक्सर लोग दीपावली के अवसर पर घरों में बर्तन स्टैंड या होल्डर की सफाई करते हैं। हमारे किचन में रखे दूसरे यूटेंसिल और अप्लायंस की तरह यह भी बहुत जरूरी चीज है, जिसकी साफ सफाई त्योहारों के दौरान महत्वपूर्ण है। दीपावली का त्योहार आ गया है और घर की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है। किचन की सफाई में बर्तन स्टैंड की साफ-सफाई करने में लोगों को बहुत आलस आता है, ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको किचन में रखे बर्तन स्टैंड की सफाई कैसे करते हैं इसके बारे में बताएंगे।
बर्तन स्टैंड साफ करने के लिए सामग्री
- कास्टिक सोडा
- स्क्रबर
- पुराना टूथब्रश
- डिश वॉश जेल या सोप
ऐसे करें बर्तन स्टैंड की सफाई
- बर्तन स्टैंड की सफाई के लिए सबसे पहले आप अपने हाथों में ग्लव्स पहन लें।
- अब एक बर्तन में 4-5 चम्मच कास्टिक सोडाऔर पानी डालकर घोल तैयार करें।
- अब बर्तन स्टैंड को कपड़े से झाड़ लें ताकि धूल मिट्टी निकल जाए।
- अब स्टैंड को गिले कपड़े से पोंछ लें और उसमें ब्रश की मदद से कास्टिक सोडा लगाएं।
- अच्छे से सभी ओर कास्टिक सोडा लगाने के बाद स्टैंड को 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 15-20 मिनट बाद ब्रश और स्क्रबर की मदद से रगड़कर साफ कर लें।
- रगड़ने के बाद स्टैंड को पानी से धो लें या फिर गीले कपड़े से पोंछ लें।
- अब स्क्रबर में डिशवाश लगाकर स्टैंड को साफ करें।
- अब कपड़े से स्टैंड को पोंछ लें ताकि पानी के दाग न लगे।
इसे भी पढ़ें : इन 3 चीजों की मदद से मिनटों में चमका सकते हैं पीतल और तांबे के बर्तन, दिवाली Cleaning में करें शामिल
स्टैंड से कैसे करें जंग की सफाई
- बता दें कि स्टैंड में बर्तन के पानी टपक-टपक कर भी स्टील के कारण जंग लग जाते हैं (जंग की सफाई कैसे करें)। ऐसे में आप बताए गए इस तरीके की मदद से जंग की सफाई कर सकते हैं।
- यदि कास्टिक सोडा से साफ करने के बाद भी स्टील से जंग न निकले तो रूई में केरोसीन ऑयल भिगोए और स्टैंड में जंग वाले जगह पर लगाएं।
- कुछ देर बाद स्क्रब से रगड़कर साफ कर लें।
- मिट्टी तेल की स्मैल न आए इसलिए आप डिशवॉश जेल से एक बार अच्छे से रगड़कर साफ कर लें।
- कास्टिक सोडा की मदद से स्टैंड में जमी सभी तरह की गंदगी साफ हो जाएगी बस इसका इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें, कि हाथों में ग्लव्स हो। नहीं तो हाथ ड्राई हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : चाय पत्ती से करें किचन सिंक की सफाई, कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े से भी मिलेगा छुटकारा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।