कपड़ों के पीलेपन को दूर करने के लिए रामबाण है ये पाउडर, जानें उपयोग का सही तरीका

हमारे घरों में कई सारे सफेद कपड़े होते हैं, जैसे सफेद चादर, कुर्ता पजामा, वाइट चिकनकारी कुर्ती, बच्चों के स्कूल ड्रेस और हसबैंड के वाइट शर्ट से लेकर साड़ी तक। घरों में सफेद रंग के कपड़े तो होते ही है, लोगों को सफेद रंग के कपड़े पसंद भी आते हैं। सफेद कपड़े की एक परेशानी यह भी है जिससे हर कोई परेशान है और वह है कपड़े में दाग और सफेद कपड़ो का पीलापन होना, जो लाख साफ करने पर नहीं जाता है।
लोग कपड़े के पीला पन को साफ करने के लिए कई तरह के केमिकल और वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक सोडा लाए हैं जो कि आपके कपड़े के पीलेपन को दूर कर सकता है। यह साधारण बेकिंग या कुकिंग सोडा नहीं है, बल्कि यह है कास्टिक सोडा। यह कपड़े के पीलेपन को दूर करने के लिए रामबाण तरीका है। चलिए जानते हैं इस सोडा के इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में।
कपड़ों से पीलापन हटाने के लिए कैसे करें कास्टिक सोडा का उपयोग

- कास्टिक सोडा का उपयोग करने के लिए पहले अपने हाथों में ग्लव्स पहन लें। ग्लव्स पहनने से आपके हाथों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचेगा।
- एक टब या बाउल में पानी डालें और उसमें आवश्यकता अनुसार वॉशिंग पाउडर या लिक्विड डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच कास्टिक सोडा मिलाएं ये आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। सोडा और वॉशिंग पाउडरया लिक्विड को मिक्स करें।
- अब इस घोल में अपने सभी सफेद कपड़े (जो गंदे और पीले हो गए हैं) को 6-7 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें।
- बाद में इसे वाशिंग मशीन या कपड़े धोने वाली मोगरी से साफ कर लें। आपका कपड़ा एकदम नया जैसा चमक जाएगा।
- यदि कपड़े ज्यादा गंदे और पूराने हैं, तो आप उसे रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। इससे रात भर में दाग छूट जाएंगे और आप दूसरी सुबह आसानी से साफ कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: सफेद कपड़ों को धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे खराब
नोट-कास्टिक सोडा का उपयोग आप दूसरे रंग के कपड़ों के लिए भी कर सकते हैं, लेकिन नए कपड़ों और कलर निकलने वाले कपड़ों को ज्यादा देर के लिए भिगोकर न रखें। नहीं तो कपड़ों के रंग उड़ सकते हैं और नए कपड़े पुराने हो सकते हैं।
इस तरह से करें कास्टिक सोडा का उपयोग और अपने पुराने सफेद कपड़ों के रंग को करें उजला। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।