एक चम्मच पाउडर बना देगा आपकी किचन के एग्जॉस्ट फैन को नए जैसा, बस फॉलो करें ये टिप्स

दिवाली आ रही है और सफाई में हर कोई लगा हुआ है। लगभग 10 से 12 दिन दिवाली को बचे हैं और लोग धीरे-धीरे घर के हर कोने की सफाई में लगे हुए हैं, लेकिन सफाई में सबसे मुश्किल काम लोगों को एग्जॉस्ट फैन लगता है। किचन में लगे होने की वजह से गंदगी इस पर जम जाती है। रसोई में तली-भुनी चीजों को बनाने की वजह से एग्जॉस्ट फैन चिपचिपा हो जाता है, जिससे धूल-मिट्टी इस पर ज्यादा चिपकती है। अगर आपको भी एग्जॉस्ट फैन साफ करने में ज्यादा समय लगता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एग्जॉस्ट फैन साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करना क्यों जरूरी है?
अगर आप किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ रखती हैं, तो इसके पंखे तेजी से चलते हैं। यह किचन में धुएं को बाहर निकालने में भी अच्छे से मदद करता है। अगर इस पर गंदगी ज्यादा जमी रहेगी, तो यह सही से काम नहीं करता। इसके साथ ही, सबसे बड़ा कारण यह है कि फैन की गंदगी उड़कर खाने में भी गिरने लगती है।

डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा से करें साफ
- बेकिंग सोडा क्लीनर की तरह काम करता है।
- यह पंखे के तेल और ग्रीस को साफ करने में मदद करता है।
- यह क्लीनर हानिकारक भी नहीं है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एग्जॉस्ट फैन को उतारना होगा।
- अब आप एग्जॉस्ट फैन की वायर को किसी पॉलीथिन से बांध दे, ताकि इस पर पानी न जाए।
- अब आप एक सुखे कपड़े की मदद से फैन की गंदगी को साफ कर लें।
- आपको इसकी सफाई ध्यान से करनी है।
- अब आप एक बड़े बर्तन में 1 कप पानी डालकर डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा डालें।
- अब आप इसमें 4 चम्मच नींबू का रस डालें और 10 मिनट के लिए पानी को छोड़ दें।
इसे भी पढे़ं- Glass Gas Stove की सफाई में की ये गलती तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही तरीका
- आप चाहें, तो नींबू को स्किप भी कर सकती हैं।
- इसके बाद आप एक कपड़ा लेकर घोल में उसे डुबाएं।
- अब कपड़े को गीला होने के बाद इसे एग्जॉस्ट फैन पर लगाएं।
- अब इसे गीला करके 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब आप पतले ब्रश की मदद से एग्जॉस्ट फैन को रगड़ें।
- आप देखेंगी कि एग्जॉस्ट फैन अच्छे से साफ हो रहा है।
- यहए एग्जॉस्ट फैन साफ करने का अच्छा तरीका है।
इसे भी पढे़ं- Kitchen tips: गैस बर्नर पर टूथपेस्ट लगाकर इस पर नींबू का रस डालने से क्या होगा? सफाई का यह हैक कोई नहीं बताने वाला आपको
यह बेकिंग सोडा एक सस्ता, सुरक्षित और आसान तरीका है। इससे आप ग्रिल और किचन की खिड़की भी साफ कर सकती हैं। इसके अलावा घर में अंदर की तरफ स्टील की रेलिंग भी आप बेकिंग सोडा से चमका सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।