किचन ग्लव्स को इस तरह से रखें साफ, लंबे समय तक नहीं होंगे खराब

क्या आप भी किचन में बर्तन धोते वक्त रबड़ के दस्तानों का इस्तेमाल करती हैं? बर्तन धोने के बाद, उन्हें कैसे साफ करके रखती हैं? किचन के ग्लव्स को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं है, उन्हें ऐसे साफ रखना चाहिए। 

 
How to keep dishwashing gloves clean

विदेश में घर और गार्डन के काम करते हुए ग्लव्स का सहारा लिया जाता है। ऐसा भारत में नहीं होता। हालांकि, अब धीरे-धीरे काफी लोग डिश वॉशिंग करते हुए ग्लव्स पहनने लगते हैं। इनका फायदा यह होता है कि यह साबुन में मौजूद केमिकल से हाथों को खराब होने से बचाते हैं। बार-बार हाथ गीले होने से उनमें ड्राइनेस बढ़ सकती है, इसलिए ग्लव्स पहनना एक सुरक्षित ऑप्शन है।

अब हाथों की देखभाल तो आप ग्लव्स से कर सकते हैं, लेकिन ग्लव्स को कैसे साफ रखते हैं या उनकी देखभाल करते हैं? अगर इन्हें साफ-सुथरी तरह से नहीं रखा गया, तो ये जल्दी खराब हो सकते हैं। बर्तन धोने के बाद इन्हें भी साफ करके और सुखाकर रखना चाहिए, ताकि आप इन्हें अगले दिन फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज आपको बताएं कि इन डिश वॉशिंग रबड़ ग्लव्स को कैसे धोना चाहिए।

रियूजेबल ग्लव्स को कैसे धोएं

how to wash dish washing kitchen gloves

रबड़ के दस्ताने इसलिए पहने जाते हैं, ताकि आपके हाथ ड्राई न हों। हाथ की सुरक्षा के बाद ग्लव्स की सुरक्षा इसलिए जरूरी है क्योंकि इनमें कीटाणु पनप सकते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करके रखना जरूरी हो जाता है।

  • ग्ल्वस के बाहरी हिस्से को साबुन या हल्के डिटर्जेंट और गर्म पानी से धोना उन्हें साफ रखने में मदद कर सकता है। गंदगी, कीटाणु और अन्य कार्बनिक पदार्थों को हटाने के लिए दस्तानों को आपस में रगड़ें या कपड़े से रगड़ें। बहते पानी के नीचे दस्तानों को अच्छी तरह से धोएं।
  • दस्तानों को उतारें और अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं।
  • दस्तानों को साबुन और पानी के मिश्रण में कुछ मिनट के लिए भिगोएं।
  • दस्तानों को अच्छी तरह हवादार जगह पर सूखने के लिए लटका दें। उन्हें मोड़ने और रखने से पहले सुनिश्चित करें कि वे पूरी तरह से सूख गए हैं।
  • फफूंदी को बढ़ने से रोकने के लिए साफ रबर के दस्तानों को सूखी जगह पर रखें।

दस्तानों को कब नहीं धोना चाहिए

  • ध्यान रखें कि सब्जियां काटते वक्त जिन डिस्पोजेबल दस्तानों का इस्तेमाल होता है, उन्हें धोने की जरूरत नहीं है, बस रियूजेबल डिश वॉशिंग ग्लव्स को ही धोना चाहिए।
  • रबर के दस्ताने का रंग उड़ जाने, उसमें क्रैक पड़ने या उसमें छेद होने या फटने पर उसे फेंक दें।

रबड़ के दस्ताने को कीटाणुरहित कैसे करें

how to sanitize hand gloves

कीटाणुनाशक ऐसे एजेंट होते हैं जो किसी भी तरह के कीटाणुओं को पनपने से रोकते हैं। इन दस्तानों को सैनिटाइज करना भी जरूरी होता है। इसके लिए इन चीजों का ध्यान रखें-

  • अपने दस्ताने धोने के बाद, चाहे वह लेटेक्स दस्ताने हों या अन्य मटेरियल के उन्हें पूरी तरह से सुखाना सुनिश्चित करें।
  • इसके बाद, ग्ल्वस के बाहरी हिस्से को सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट्स से साफ करें।
  • इसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना सुनिश्चित करें।

ग्लव्स से आ रही गंध से कैसे छुटकारा पाएं-

रबर के दस्तानों के बारे में सबसे आम शिकायत यह है कि उनसे बदबू आने लगती है और यही बदबू हाथों में भी आ जाती है। इस समस्या का हल है-

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा घर में अप्रिय गंध को खत्म करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है। बर्तन धोने से पहले सूखे दस्तानों के अंदर इसे छिड़कें और फिर बर्तन धोएं,इससे हाथों में गंदी बदबू नहीं आएगी और ग्लव्स से बदबू हटाने के लिए सोप और बेकिंड सोडा को बाहरी हिस्से में लगाकर छोड़ दें। फिर इसे धोकर सुखा लें।

नींबू का छिलका

नींबू के छिलके को लेटेक्स के ग्लव्स के बाहरी हिस्से पर अच्छी तरह से रगड़कर छोड़ दें। नींबू की सिट्रस खुशबू बदबू को दूर करने का काम करेगी। आप नींबू के छिलके पर थोड़ा नमक डालकर स्क्रब बना लें और इससे ग्लव्स रगड़ सकते हैं। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह से दस्तानों को धो लें। इन्हें टांगकर सुखाएं और फिर इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: बर्तन धोते वक्त ज्यादा गलते हैं डिशवाश बार, तो इस तरह से करें इस्तेमाल

कब बदलने चाहिए रबड़ के ग्लव्स-

when to change gloves

अगर दस्तानों में किसी तरह का छेद हो गया है या वे फट रहे हैं, तो उन्हें बदल देना चाहिए। वहीं, अगर दस्तानों का इलास्टिसिटी खत्म हो गई, उनमें से ज्यादा बदबू आ रही है या उनका रंग फेड हो गया है, तो उन्हें तुरंत बदलें। आमतौर पर इन ग्लव्स को इस्तेमाल करने के 2 महीने के अंदर चेंज करना चाहिए।

बर्तन धोने के अलावा अन्य कामों के लिए दस्ताने का इस्तेमाल करने से वे समय से पहले ही खराब हो सकते हैं। इसलिए बर्तन धोने के अलावा उन्हें ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP