बर्तन धोते वक्त ज्यादा गलते हैं डिशवाश बार, तो इस तरह से करें इस्तेमाल

सभी महिलाएं ये चाहती हैं कि जब वो बर्तन धोएं तो उनकी बर्तनें नई जैसे चमके और बैक्टीरिया फ्री हो। इसके लिए बाजार में आपको कई तरह के डिशवाश बार और लिक्विड मिलेंगे। लेकिन इन डिशवॉशर की कीमत महंगी होती है यदि आप उन्हें खरीदते हैं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। इसके अलावा डिशवाश बार से बर्तन धोने से पानी की खपत तो होती है साथ ही साबुन बहुत गलते हैं जिससे ये जल्दी खत्म भी हो जाते हैं और साबुन से बर्तन धोने से साबुन के अवशेष भी रह जाते हैं, जिसे नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इस लेख में हम आपको बार से लिक्विड डिश वॉश बार बनाने की एक विधि बताएंगे जिससे बर्तन भी चमकेंगे और बैक्टीरिया फ्री भी होंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में।
लिक्विड डिशवाशर बनाने के लिए सामग्री
- एक चौथाई डिशवाश बार
- सिरका- दो चम्मच
- नमक- एक चम्मच
- स्टोर करने के लिए बोतल
- पानी- एक से डेढ़ गिलास
लिक्विड डिशवाशर बनाने की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताए गए सामग्री को इकट्ठा कर लें। अब अदरक (अदरक वाली चाय) घिसने वाला घिसनी की मदद से एक चौथाई बार को बारीक घिस कर एक बाउल में रखें।
- अब इसमें एक से डेढ़ गिलास पानी मिलाकर मिक्स करें। साबुन और पानी को अच्छे से मिला लें।
- साबुन पानी को मिलाने के बाद इसमें एक चम्मच नमक और दो चम्मच सिरका मिलाएं।
- सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे बोतल में स्टोर करें।
उपयोग करने की विधि

- जब भी आपको बर्तन धोने होंगे एक कटोरी में जरूरत के हिसाब से इस होममेड लिक्विड को लें।
- बर्तन धोने के लिए स्क्रबर लें (बर्तन धोने के टिप्स) और इसे लीक्वीड में डुबोकर बर्तन धोएं।
- स्क्रबर से बर्तन को रगड़ने के बाद साफ पानी से धो लें और सूती के कपड़े से पोंछ लें।
- आपके बर्तन बिना साबुन के दाग के साफ हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: बर्तन धोते समय इन 6 जरूरी बातों का रखें ध्यान
इस डिशवॉश लिक्विड के फायदे

किफायती
घर पर बना हुआ ये लिक्विड बार मात्र 10 से 12 रुपये में ही बन जाएगा इसे आप कभी भी खत्म होने पर साबुन की मदद से बना सकते हैं।
बैक्टीरिया फ्री
सिरका और नींबू मिलाने से यह लीक्वीड डिशवॉशर बैक्टीरिया फ्री हो जाएगा, क्योंकि सिरका और नींबूको बैक्टीरिया साफ के लिए जाना जाता है।
पानी की बचत
इस लीक्वीड डिशवॉशर से बर्तनों की सफाई में ज्यादा पानी की खपत नहीं होगी। चुकिं ये बर्तन धोते वक्त फालतु में ज्यादा झाग नहीं देते हैं।
साबुन की खपत कम होगी
एक चौथाई बार से आप एक बॉटल लिक्विड डिश वॉश तैयार कर सकते हैं जो कि महीने भर चलेगी।
दिए गए विधि से आप घर पर ही डिशवॉश लिक्विड बनाएं और साबुन पानी की खपत को कम करें। यह आइडिया आपको कैसे लगे हमें कमेंट कर बताएं। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit-Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।