सिर्फ दो बार सफाई के बाद ही पोछे के कपड़े का निकल जाता है दम? इन बातों का रखेंगी ध्यान तो लंबे समय तक रहेगा नए जैसा

घर की सफाई करना एक ऐसा काम है, जिसे आप कितना भी बिजी हों, जरूर करेंगी। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। जिनके घर में बच्चे होते हैं, उनके लिए यह और भी ज्यादा जरूरी है। अक्सर लोग झाड़ू और पौछा घर में रोज मारते हैं। झाड़ू लगाना और फिर गीले कपड़े या टॉवल से फर्श साफ करना, सबसे जरूरी होता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला है, वैसे-वैसे सफाई के तरीके भी मॉडर्न होते गए हैं। आजकल मॉडर्न पोछे आने लगे हैं, जिसमें आपको बार-बार झुकने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, लोगों को नॉर्मल कपड़े से पोछा लगाना ही ठीक लगता है, लेकिन पोछे की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह बहुत जल्दी पुराना लगने लगता है। ऐसे में गंदे पोछे से बार-बार सफाई करने का आपका मन नहीं होता। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका पोछा साफ दिखे, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोछे को साफ रखने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
पोछे के कपड़े को कैसे रखें साफ?
- अगर आप घर में रोज पोछा लगाती हैं, तो भी आप पोछे को लंबे समय तक साफ रख सकती हैं। इसके लिए सफाई का तरीका बदलना होगा।
- अगर फर्श पर दूध या तेल गिरा दिया है, तो पहले आप इसे कागज से साफ कर लें। इससे पोछा चिपचिपा नहीं होता। इसके बाद आप सुखे पोछे से फर्श साफ करें।
- फर्श की सफाई करने के बाद आप पोछे को डिटर्जंट पाउडर या शैंपू डालकर पोछे को आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बाद आप पोछे को साफ पानी में धोकर सूखने के लिए रख दें। इससे पोछा जल्दी खराब नहीं होगा।
- हफ्ते में 1 से 2 बार पोछे को गर्म पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें। इससे पोछे का चिपचिपापन और गंदगी मिट्टी निकल जाएगी।
- कोशिश करें कि पोछे का कपड़ा सफेद न लें। क्योंकि, सफेद पोछा ज्यादा गंदा लगता है, जिससे आप इसे जल्दी बदलने का सोचने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें- सफाई करने वाला पोछा ही बन गया है गंदगी का घर? 10 रुपये के खर्च में ऐसे करें क्लीन
स्टिक पोछे को कैसे साफ करें?
- स्टिक पोछे को साफ करना महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि इसमें भी गंदगी ज्यादा जमा होती है। इसे सुखाना भी महिलाओं के लिए मुश्किल होता है, लेकिन ध्यान रखें कि पोछे को रोज सुखने के लिए रखें, क्योंकि इससे पोछा लंबे समय तक नए जैसा रहता है।
- इस पोछे को भी आप हल्के गर्म पानी में रखकर छोड़ सकती हैं, इससे भी पोछे को लंबे समय तक नए जैसा रखा जा सकता है।
- अगर आप हर दिन पोछे से घर की सफाई करती हैं, तो आपको रोज इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
- यह पोछा साफ करने का अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें: बाथरूम की चिकनी टाइल्स को साफ करने में मदद करेगा नींबू का यह हैक, घंटों का काम मिनटों में होगा आसान
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।