herzindagi
image

कांच की बर्नियां धोते समय नहीं होगा टूटने का डर, इन टिप्स की मदद से मिनटों में साफ कर सकती हैं आप

कांच की बर्नियां नाजुक होती हैं। हाथ से पकड़ते समय या धोते समय हाथ से फिसल जाएं, तो आसानी से टूट सकती हैं। ऐसे में लोग को इसलिए बर्नियां धोने में समय ज्यादा लगता है, इसलिए यह काम उन्हें भारी लगने लगता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-13, 18:57 IST

कांच की बर्नियां जब भी धोने का प्लान बनता है, एक न एक टूट ही जाती है। कितना भी संभाल कर धोया जाए, लेकिन फिर भी नुकसान हो जाता है। यह एक आम समस्या है, जिसे हर घर में लोग अनुभव करते हैं। दिवाली का पर्व नजदीक है, इसलिए इस समय महिलाएं किचन की सफाई पर पूरा ध्यान दे रही हैं। कांच की बर्नियों पर पानी के धब्बे, चाय या दूध के दाग जल्दी चिपक जाते हैं। इसपर मिट्टी भी जमी होती है, जिसकी वजह से बर्नियां उठाने का मन नहीं होता। दिवाली पर लोगों के पास मौका है, घर की सफाई के साथ-साथ बर्नियों को भी धोया जाए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बर्नियों को आसानी से कम समय में धोने के टिप्स बताएंगे। इससे आप कम समय में आसानी से धो लेंगी।

कांच की बर्नियों को कम समय में कैसे धोएं?

  • इसके लिए बड़े टब या बाल्टी में हल्का गर्म पानी भरें।
  • आपको इतना पानी भरना है, जिसमें सारी बर्नियां उसमें आराम से डूब जाएं।
  • अब इसमें डिटर्जेंट पाउडर डालें और अच्छे से घोल लें।
  • यह गंदगी और दाग को ढीला करने में मदद करेगा।
  • इसमें आधा नींबू निचोड़ दें।
  • नींबू की एसिडिटी कड़वे दाग और तेल आसानी से हट जाते हैं।
  • अब आप बर्नियों को पानी में डालें और 10–15 मिनट तक रहने दें।
  • तब तक आप घर के दूसरे काम कर लें।
  • इससे जमी हुई गंदगी और धब्बे ढीले हो जाते हैं।
  • अब आप किसी कपड़े या सॉफ्ट ब्रश या स्पंज से बर्नियों को पानी के अंदर हाथ डालकर ही धोएं।
  • इसके बाद दूसरी बाल्टी या टब में पानी लें और बर्नियों को धीरे-धीरे निकालकर उसमें डालें।
  • 2 बार पानी से निकाल कर साफ कर लेंगी, तो बर्नियां एकदम साफ हो जाएंगी।
  • डिब्बे धोने का सबसे अच्छा तरीका है।

easy tips to clean glass container easily1

बर्नियों को साफ करने का दूसरा तरीका

  • बिना डिटर्जंट पाउडर के घोल में बर्नियों को डाले भी आप इसे साफ कर सकती हैं।
  • सबसे पहले बर्तन के अंदर और बाहर सूखे मुलायम कपड़े या पेपर टॉवल से हल्का पोछ सकती हैं।
  • यह धूल या हल्की गंदगी को हटाने में मदद करता है।
  • इसमें आप नींबू या सिरके का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • एक आधा नींबू काटें या थोड़ा सफेद सिरका लें।
  • अब नींबू को आप बर्नी पर रगड़ें।
  • इससे जमी हुई हल्की गंदगी और पानी के दाग ढीले हो जाते हैं।
  • इसके बाद आप कपड़े की मदद से आसानी से साफ कर लेंगी।
  • इस तरह साफ करने से बर्नियां टूटेंगी भी नहीं और समय भी ज्यादा नहीं लगेगा।
  • लास्ट में सूखे कपड़े से पोंछ लें।
  • चिपचिपापन खत्म करने का आसान तरीका है। 

easy tips to clean glass container easilysdf

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।