Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

कहीं आपकी थाली में तो मौजूद नहीं प्लास्टिक के चावल

आजकल हर चीज में मिलवाट की जा रही है। खाने की चीजों में तो विशेष तौर पर की जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चावल में भी मिलावट की जा सकती है। 
Updated:- 2018-08-01, 18:00 IST
check Plastic rice at home main

जब आप बिल्कुल गहराई से सोचेंगी और हर चीज की जांच करेंगी तो पाएंगी कि देश की सेहत के साथ कदम-कमद पर लोग खिलवाड़ कर रहे हैं। जहां सरकार प्लास्टिक बैन कर रही है वहां गोरखधंधे में लिप्त कुछ लोग प्लास्टिक के चावल बेच रहे हैं। 

चौंकने की जरूरत नहीं है। ये सच है। बाजार में प्लास्टिक के चावल बिक रहे हैं और आपकी थाली में भी प्लास्टिक के चावल मौजूद हो सकते हैं। इसलिए एक बार खाने से पहले इन पांच टिप्स के जरिये पता लगा लीजिए की जो चावल आप खा रही हैं वह प्लास्टिक के तो नहीं। 

चावल को जलाएं

थोड़े से चावल को माचिस या लाइटर की मदद से जलाए। अगर वो प्लास्टिक चावल होंगे या उसमें थोड़ी से भी प्लास्टिक के तत्व शामिल होंगे तो आपको प्लास्टिक की खुशबू आने लगेगी। यह एक आसान तरीका है जिसके जरिये कोई भी जान सकता है कि यह प्लास्टिक के चावल है कि नहीं। (Read More: तैमूर को खाने में पसंद है चावल, ऐसे बनाएं जाते हैं उनके लिए स्पेशल चावल)

check Plastic rice at home inside

प्लास्टिक के चावल कभी पकते नहीं है। जब चावल को उबाला जाता है तो प्लास्टिक के चावल उसी तरह से कठोर होते हैं। इसमें से निकला चावल का पानी (माड़) जब गाढ़ा हो जाता है तब, देखने में प्‍लास्टिक जैसा लगता है और अगर इसे सुखा कर जलाया जाए तो यह प्‍लास्‍टिक की तरह जलना शुरु हो जाता है। तो आप  इस तरीके से भी जांच कर सकती हैं कि जो चावल आप खा रही हैं वह प्लास्टिक के हैं कि नहीं। 

फंगस नहीं लगते

घर में मौजूद चावलों को उबाल कर एक बोतल में दो-तीन दिनों तक रखें। अगर उबाले हुए चावल में फंगस नहीं लगते हैं तो समझ जाएं कि आपने जो चावल खरीदे हैं वे प्लास्टिक के हैं और अगर इसमें फंगस लग जाते हैं तो चावल असली हैं। (Read More: पुलाव नहीं काबुली चना पुलाव बनाने की ये खास रेसिपी जानिए)

पानी से चेक करें

check Plastic rice at home inside

आप पानी के जरिये भी प्लास्टिक के चावल की सच्चाई पता लगा सकती हैं। इसके लिए एक बाल्टी में पानी लीजिए। फिर इसमें चावल डाल दीजिए। अगर चावल ऊपर तैरने लगे तो समझ जाएं कि चावल प्लास्टिक के हैं। क्योंकि प्लास्टिक पानी में नहीं डूबता है और प्राकृतिक चावल पानी में तैरते नहीं है।

चावल को गर्म तेल में डालें

पहले एक बर्तन में तेल को गर्म करे लें। फिर उसमे थोड़ा सा चावल डाल दें अगर वो प्लास्टिक चावल होगा तो थोड़ी ही देर में बर्तन में चिपक जाएगा। अगर चावल असली होगा तो नहीं चिपकेगा। इस तरीके से भी आप असली और नकली चावल की पहचान कर सकते हैं।

चावल को उबालें 

चावल को उबालें नकली और असली चावल को उबालने के दौरान भी पहचाना जा सकता है। अगर चावल प्लास्टिक से बना है, तो उबलते समय वह बर्तन पर एक मोटी परत बनायेगा। अगर वो असली चावल होगा तो सधारण परत के साथ खौलेगा।

 

तो इन तरीकों से आप जांच कर सकती हैं आपके किचन में प्लास्टिक के चावल हैं कि प्रकृति चावल और किसी भी बड़े दुर्घटना से बच सकती हैँ। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।