त्यौहारों से पहले ऐसे खरीदें ड्राई फ्रूट्स, नहीं पड़ेगा बाद में पछताना

ड्राई फ्रूट्स का उपयोग हमें अपने आहार में जरूर करना चाहिए। इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए अच्छे साबित होते हैं। ड्राई फ्रूट्स आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स का उपयोग भी हम अलग-अलग तरह से करते हैं। कोई इन्हें डेजर्ट में मिलाता है। कोई शेक बनाते वक्त या कोई इन्हें स्नैक्स के रूप में लेना पसंद करता है।
अब त्यौहारों में इनकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में बाजार और ऑनलाइन साइट्स भी कई सारे ऑफर्स का प्रलोभन देकर ग्राहकों को आकर्षित करने लगेंगे। सस्ते के चक्कर में कई बार हम लोग खराब ड्राई फ्रूट्स ले आते हैं, जिन्हें फेंकने के अलावा कोई चारा नहीं होता है। आपको ठगा न जाए, इसलिए हम आपके लिए ऐसे कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप सही ड्राई फ्रूट्स खरीद सकेंगे।
1. गुणवत्ता का रखें खास ध्यान
किसी भी स्टोर से ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखें। कई बार ऑफर के चक्कर में लोग क्वालिटी को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा न करें। खराब क्वालिटी वाले ड्राई फ्रूट्स को पहचानना बहुत आसान है। ऐसे ड्राई फ्रूट्स का रंग बदलने लगता है या उनमें दाग दिखने लगते हैं। अगर आप को बादाम, अंजीर, काजू खरीदते वक्त कोई दाग नजर आता है, तो उसे न खरीदें। ड्राई फ्रूट्स को कई तकनीकों से सुखाया जाता है, इसलिए ऑर्डर देने के दौरान उनकी गुणवत्ता को महत्व देना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें: सही तरह से ड्राई फ्रूट्स को करेंगी स्टोर तो नहीं होंगे कभी खराब
2. टूटे नहीं खरीदें होल ड्राई फ्रूट्स
टूटे हुए काजू और बादाम लेने के दो फायदे होते हैं। एक वो सस्ते होते हैं और दूसरा कि उन्हें उपयोग करने के लिए आपको उन्हें काटने की आवश्यकता नहीं होती। पहले से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स किसी भी व्यंजन में आसानी से डाले जा सकते हैं और इसलिए बिगिनर्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हैं। हालांकि, ताजे स्वाद के लिए आपको होल ड्राई फ्रूट्स ही खरीदने चाहिए। वो फ्रेश होते हैं और आप उन्हें स्लाइस करके आसानी से अपने व्यंजनों में डाल सकते हैं।
3. ड्राई फ्रूट्स को हिलाकर देखें
ऐसे में ड्राई फ्रूट्स की फ्रेशनेस आसानी से चेक की जा सकती है। यह तरीका बादाम खरीदने के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है। जब बादाम पुराने हो जाते हैं, तो बासी हो जाते हैं। बादाम की फ्रेशनेस देखने के लिए उसके पैकेट को एक बार हिलाकर देखें। यदि यह आपस में बहुत ज्यादा बज रहे हैं. तो संभावना है कि बादाम पुराना और खराब होने लगा है। अगर आपने छिलके निकाले हुए बादाम खरीदे हैं, तो बासीपन की जांच करने के लिए, 1 बादाम को आधा काटें। बादाम यदि थोड़ा पीला दिखने लगा है, तो यह खराब हो गया है। इसे खाने हानिकारक नहीं है, लेकिन खराब बादाम का स्वाद कड़वा हो जाता है जो आपको खराब लगेगा (कितने तरह के होते हैं बादाम)।
4. ड्राई फ्रूट्स के कलर को देखें
जैसा कि हमने देखा कि बादाम पीला होने लगता है। इसी तरह बाकी ड्राई फ्रूट्स का भी रंग बदलने लगता है। हाई क्वालिटी वाले काजू की गिरी सफेद होती है और उनके सतह पर काले या लाल धब्बे नहीं होते हैं। यदि काजू, पिस्ता, बादाम आदि जैसे ड्राई फ्रूट्स आपको पीले या लाल से दिखने लगें, तो उसे न खरीदें। हो सकता है कि काजू के छिलके के तेल या लंबे समय तक भूनने के कारण उनका हाल ऐसा हुआ हो। साथ ही ध्यान रखें कि रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स की तुलना में सफेद काजू की गिरी अधिक गुणवत्ता वाली होती है।
इसे भी पढ़ें: अब ड्राई फ्रूट्स छीलने और काटने में नहीं लगेगा समय, ये ट्रिक्स आएंगे काम
5. स्वाद और टेक्सचर पर गौर करें
अच्छे और ताजा ड्राई फ्रूट्स की एक क्वालिटी यह है कि उनका स्वाद और टेक्सचर काफी बेहतर होता है। हालांकि, समय के बाद वो अपना टेक्सचर खो देते हैं। ड्राई फ्रूट्स जब फ्रेश होंगे, तो उनमें एक क्रंच भी होगा और हल्की मिठास भी होगी। हालांकि पुराने या बासे होने के चलते, ड्राई फ्रूट्स श्रिंक भी हो जाते हैं और उनका स्वाद भी कड़वा हो जाता है (1 दिन में कितने ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए)।
अब त्यौहारों से पहले कमर कस लें और ड्राई फ्रूट्स खरीदते वक्त कीमत से ज्यादा क्वालिटी पर गौर करें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।