खजूर एक ऐसा फल है जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। खजूर जिस तरह स्वादिष्ट लगते हैं ठीक उसी तरह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए कई बार डॉक्टर भी रोजाना 3-4 खजूर खाने की सलाह देते हैं।
एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल होने के चलते कई लोग एक साथ अधिक मात्रा में खजूर को खरीदकर घर में रखते हैं, लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि फ्रेश और स्वादिष्ट खजूर खरीदने का तरीका क्या होना चाहिए तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से फ्रेश और स्वादिष्ट खजूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
खजूर खरीदने से पहले आपको खजूर की पहचाना करना बहुत ज़रूरी है। जी हां, आपको बता दें कि मार्केट में एक नहीं बल्कि कई किस्म के खजूर मिलते हैं। जैसे-
ओमानी खजूर काफी अच्छा खजूर माना जाता है। इसलिए ओमानी खजूर के दाम भी अन्य खजूर के अधिक होते हैं। ओमानी खजूर मध्य पूर्व के ओमान से सबसे अधिक होता है इसलिए इसे ओमानी खजूर कहा जाता है।
ओमानी खजूर की पहचान कैसे करें?
ओमानी खजूर आमतौर पर गहरे भूरे रंग के होते हैं। कहा जाता है कि अन्य खजूर की तुलना में ओमानी खजूर आकार में बड़े होते हैं। इनका स्वाद भी काफी मीठा होता है।
इसे भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ की इन 3 डिशेज से लगाएं स्वाद का तड़का, जानें रेसिपीज
कहा जाता है कि अमेरी खजूर काफी मीठे होते हैं इसलिए जिन्हें अधिक मीठा खजूर पसंद होता है वो अमेरि खजूर खरीदते हैं। अमेरी खजूर की खेती सबसे अधिक इराक में होती है।(अच्छी मूंगफली खरीदने के टिप्स)
यह विडियो भी देखें
अमेरी खजूर की पहचान कैसे करें?
अमेरी खजूर मीठा तो होते ही है साथ में यह गहरे भूरे रंग के होते हैं। इस खजूर के बारे में बोला जाता है कि आमतौर पर यह लंबे और ओवल शेप के होते हैं। अमेरी खजूर रेशेदार भी होते हैं।
मेड्युल खजूर एक ऐसा खजूर है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी माने जाते हैं। कहा जाता है कि इसे विश्व भर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
मेड्युल खजूर लाल-भूरे रंग के होते हैं। टेस्ट के मामले में यह बेहद ही लाजवाब लगते हैं। मेड्युल खजूर के बारे में बोला जाता है कि अन्य खजूर के मुकाबले यह अधिक रेशेदार होते हैं और दूध में भिगोकर खाने से बहुत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें:मिलावटी ज्वार के आटे की पहचान करने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स
फ्रेश और स्वादिष्ट खजूर की पहचान करने अन्य कई टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं। जैसे-पैकेटबंद खजूर खरीदने से आपको बचना चाहिए। खजूर को टेस्ट करके भी मालूम कर सकते हैं। कई बार स्मेल करके भी खजूर को चेक किया जा सकता है।(क्यों बासमती चावल होता है इतना महंगा?)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।