
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं। वहीं कुछ लोग बाजार से कंबल और स्वेटर की खरीदारी में जुट गए हैं। सर्दियां शुरू होते ही लोगों की सबसे पहली जरूरत बन जाती है एक बढ़िया और गरम कंबल, लेकिन जब बाजार में कंबलों की कीमत हजारों रुपये तक पहुंच जाती है, तो जेब पर भारी पड़ना तो तय हो जाता है। अगर आप भी सस्ते और टिकाऊ कंबल की तलाश में हैं, तो हम आपको दिल्ली की कुछ बेस्ट मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं।
यहां आपको किलो के भाव में या बहुत कम दामों पर ऐसे कंबल मिल जाएंगे जो क्वालिटी में भी बढ़िया हैं। आइए उन बाजारों के बारे में जानते हैं-
-1762405930111.jpg)
करोल बाग सिर्फ कपड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि सर्दियों में कंबलों की अच्छी रेंज के लिए भी जाना जाता है। यहां 300 रुपये से शुरू होकर 2000 रुपये तक में कई तरह के ब्लैंकेट मिल जाएंगे। कई दुकानों पर तो ठंड के मौसम में सेल भी लगती है, जिससे आप कम रेट में अच्छी क्वालिटी के कंबल खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में घर को बनाएं cozy, इन नेचुरल टिप्स से कंबल और रजाई को रखें फ्रेश; आएगी अच्छी नींद
दिल्ली का आजाद मार्केट भी सस्ते और गरम कंबलों के लिए बहुत फेमस है। चाहे आपको घर के लिए कंबल खरीदना हो या जरूरतमंदों को दान करना हो, ये जगह सबसे सही है। यहां पीस और किलो दोनों के हिसाब से कंबल मिलते हैं। नजदीकी मेट्रो स्टेशन पुल बंगश है।
दिल्ली का सदर बाजार वैसे तो हर चीज के लिए फेमस है, लेकिन सर्दियों में यहां कंबलों की खास वैरायटी देखने को मिलती है। यहां आपको डिजाइनर और सिंपल दोनों तरह के कंबल सस्ते रेट में मिल जाते हैं। अगर आपको बारगेनिंग करनी आती है तो यहां बहुत कम दाम में बढ़िया कंबल मिल जाएंगे।
अगर आप बढ़िया क्वालिटी और किफायती दामों में कंबल लेना चाहती हैं तो गांधी नगर मार्केट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यहां कंबलों की कीमत 250 रुपये से शुरू होती है। ये मार्केट थोक व्यापारियों के लिए भी फेमस है, इसलिए रेंज और वैरायटी दोनों मिलेंगे।
ईस्ट दिल्ली का शाहदरा बाजार भी सर्दियों की शॉपिंग के लिए बेस्ट है। यहां लोकल दुकानों पर फ्लीस, माइक्रोफाइबर और ऊनी कंबल मिलते हैं, वो भी बहुत कम दाम में। अगर थोड़ा मोलभाव कर लें तो अच्छी क्वालिटी के ब्लैंकेट कम रेट में मिल जाएंगे।
-1762405941220.jpg)
थोक में कंबल, रजाई और बेडशीट लेने का मन है तो सीलमपुर बाजार आपके लिए सही रहेगा। सर्दियों में यहां कंबलों की अलग लाइन लग जाती है। अच्छी क्वालिटी वाले कंबलों की शुरुआत 200 रुपये से होती है।
लाजपत नगर मार्केट में आपको ब्रांडेड कंबल भी कम रेट में मिल सकते हैं। जो कंबल आमतौर पर 2,500 से पांच हजार रुपये में मिलते हैं, वो यहां एक हजार रुपये तक में खरीदे जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ठंड शुरू होने से पहले अपने गर्म कपड़ों की करें सही देखभाल, नहीं होगी क्वालिटी खराब
तो अब महंगे कंबल खरीदने से पहले इन जगहों की सैर जरूर करें। यहां आपको सही रेट में कंबल मिल जाएंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।