
भारत में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले नाश्ते में से एक है पोहा जो कई राज्यों में बनता है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में तो इसकी मांग बहुत ज्यादा है। पोहा बनाने में आसान होता है और जल्दी से पच भी जाता है। यही कारण है कि इसे हम इतना पसंद करते हैं। पर कई बार बहुत कॉमन चीज़ के बारे में भी हमें नहीं पता होता है। इसका कारण ये है कि हम इससे बनने के प्रोसेस के बारे में नहीं जानते हैं।
अगर आपसे पूछा जाए कि पोहा किस चीज़ से बनता है तो आपका क्या कहना होगा? पोहे की रेसिपी तो आपको पता ही होगी, लेकिन अगर इसके बनने के तरीके के बारे में आपको नहीं पता है तो चलिए आज आपको उसके बारे में बताते हैं।
इस सवाल के जवाब में आप कहेंगे कि ये चावल से बनता है, लेकिन इसका जवाब है धान। ये धान से बनता है यानी चावल का दाना छिलके के साथ होता है तब ही इसे बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए चावल के छिलके का भी अहम रोल होता है। अगर आपको लगता है कि आखिर छिलके का इसमें क्या काम होता है तो जान लीजिए कि इस छिलके की वजह से ही चावल के दाने को पोहे का शेप दिया जाता है और हां, इसे बनाने के प्रोसेस में ये अलग हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- बोरिंग पोहे को दें ट्विस्ट और इसे बनाएं इन 3 अलग तरह से
तो चलिए अब इस बारे में बात करते हैं कि आखिर फैक्ट्री में किस तरह से पोहा बनता है और कैसे वो आखिरी प्रोडक्ट के रूप में आपके किचन तक पहुंचता है।
अब बात करते हैं घर पर पके हुए पोहे की जो कड़क हो जाते हैं और इसे ज्यादा देर तक ऐसे ही नहीं रखा जा सकता है। इसके दो कारण हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 20 Minute Recipe: घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्प्राउट्स पोहा

ठेले वाले पोहे हमेशा सॉफ्ट ही लगते हैं और वो सूखते नहीं है उसका कारण है इनका भाप में पकना और हमेशा इसमें भाप आती रहती है।
पोहे जैसी डिश को कई तरह से कस्टमाइज किया जा सकता है और यही कारण है कि हम सभी इसे पसंद करते हैं। आप अपने स्वाद के हिसाब से ही इसमें इंग्रीडिएंट्स डाल सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।