घर वालों को खिलाएं टेस्टी Pav Bataka,फॉलो करें शेफ स्नेहा सिंह की रेसिपी

घर का खाना तभी स्पेशल बनता है जब उसमें स्वाद और प्यार दोनों मिले। ऐसे में खाना किसी भी जगह का हो उसका स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में इस बार आप अपने परिवावालों को गुजरात की सबसे फेमस डिश पाव बताका (Pav Bataka) खिलाएं। यह हर उम्र के लोगों की फेवरेट डिश है। बाहर मार्केट में खाने से अच्छा है कि आप इसे घर पर ही बनाएं। शेफ स्नेहा सिंह बता रही हैं आसान और टेस्टी रेसिपी जिसे आप बिना झंझट झटपट तैयार कर सकती हैं।
पाव बताका बनाने का तरीका Recipe Card
पाव बताका कैसे बनाएं
Ingredients
- पाव - 6
- आलू - 4 (उबले और मैश किए हुए)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
- अदरक-लहसुन पेस्ट -1 टीस्पून
- हल्दी पाउडर ½ टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून
- धनिया पाउडर-1 टीस्पून
- गरम मसाला - ½ टीस्पून
- करी पत्ते- 6–7
- राई - ½ टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- तेल- 2–3 टेबलस्पून
- हरा धनिया- गार्निश के लिए
- बटर -1 टेबलस्पून
Step
- Step 1:
पैन में तेल गर्म करें, राई और करी पत्ते डालकर तड़काएं।
- Step 2:
इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भूनें।
- Step 3:
अब इसमें मैश किए हुए आलू और नमक डालें। मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 4:
इस मिश्रण को कुछ देर पकाकर गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालें।
- Step 5:
तवे पर बटर डालकर पाव को हल्का सा सेक लें।
- Step 6:
हर पाव के अंदर आलू की स्टफिंग डालें और हरे धनिए से सजाकर गरमा-गरम सर्व करें।
पाव बताका बनाने का तरीका
- पैन में तेल गर्म करें, राई और करी पत्ते डालकर तड़काएं।
- इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भूनें।
- अब इसमें मैश किए हुए आलू और नमक डालें। मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण को कुछ देर पकाकर गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालें।
- तवे पर बटर डालकर पाव को हल्का सा सेक लें।
- हर पाव के अंदर आलू की स्टफिंग डालें और हरे धनिए से सजाकर गरमा-गरम सर्व करें।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Recipe Of The Day: संडे बनेगा और खास, जब घर पर तैयार करेंगी डिलीशियस कटोरी चाट
शेफ की टिप्स
- चाहें तो आलू की स्टफिंग में नींबू का रस डालें, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
- पाव बताका को चटनी या सॉस के साथ सर्व करने पर इसका टेस्ट दोगुना हो जाता है।
- बच्चों के लिए कम मसाला और हल्की तीखी स्टफिंग रखें।
इस तरह से आप अपने घर के लोगों को खुश कर सकते हैं और उन्हें गुजरात का फेमस पाव बताका टेस्ट करा सकते हैं। इसे खाने के बाद लोगों के मुंह का टेस्ट दोगुना हो जाएगा। इसलिए आपको इसे घर पर तैयार करके खाने का जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे खाने के बाद आप दोबारा इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अलग तरह की पाव बताका को बनाने का तरीका जानेंगे।
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में फैमिली को बनाकर खिलाएं 'रेशमी आलू का पराठा', नोट करें शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।