herzindagi
image

पालक, साग या चुकंदर बनाने के बाद उड़ जाता है खाने का रंग, तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

हम कितनी भी ध्यान से सब्जियां बना लें, लेकिन बाद में इसका कलर खराब हो ही जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-03, 17:12 IST

खाना अगर दिखने में अच्छा होता है, तो यकीनन खाने का मन करता है। इसलिए हम सभी खाने बनाते वक्त न सिर्फ रेसिपी बल्कि इसके रंग पर भी ध्यान देते हैं। इसके बावजूद, खाने का रंग फीका पड़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पकाने के दौरान सब्जियों के प्राकृतिक पिगमेंट नष्ट हो जाते हैं, जिससे वे मटमैली और भूरी दिखने लगती हैं।

हालांकि, इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह गलत तरीके से इसे पकाना है। कई बार जरूरत से ज्यादा पानी डालना और ढककर हल्की आंच पर पकाने से भी इसका कलर हल्का हो जाता है। क्या आपके साथ

भी ऐसा ही होता है, तो परेशान न हों। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से सब्जियों का प्राकृतिक रंग बरकरार रख सकते हैं और इन्हें खाने में और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।

सब्जियों का रंग बनाए रखने के आसान टिप्स

How can you retain the natural Flavour of vegetables during cooking

अक्सर हम हरी सब्जियां या लाल-नारंगी सब्जियां बनाते हैं, लेकिन पकाने के बाद उनका रंग फीका या मटमैला हो जाता है। इसकी वजह गलत तरीके से सब्जियों को पकाना, ज्यादा पानी डालना और सब्जियों को अधिक देर तक धीमी आंच पर पकाना होता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप पानी में चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर हरी सब्जियां उबालें, इससे उनका रंग गहरा हरा बना रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें- Cleaning Tips: फल और सब्जियों की सफाई के लिए एफडीए ने शेयर किए टिप्स

लाल-नारंगी सब्जियों का रंग बनाए रखने के लिए क्या करें? 

2

लाल और नारंगी सब्जियां जैसे चुकंदर, गाजर, लाल शिमला मिर्च, टमाटर और कद्दू में मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंथोसाइनिन जैसे पिगमेंट्स इन्हें चमकीला लाल-नारंगी रंग देते हैं। लेकिन गलत तरीके से पकाने से उसका रंग फीका पड़ जाता है और वे मटमैली दिखने लगती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि चुकंदर गहरा लाल, गाजर चमकीली नारंगी और शिमला मिर्च खिले हुए रंग की बनी रहे, तो नीचे दिए गए टिप्स अपनाएं।

यह विडियो भी देखें

नींबू का रस या सिरका डालें

चुकंदर और गाजर जैसी सब्जियों का रंग बरकरार रखने के लिए पकाने के बाद 1-2 बूंद नींबू का रस या सिरका डालें।  इससे उनका प्राकृतिक लाल-नारंगी रंग बना रहेगा और वे ज्यादा देर तक ताजा दिखेंगी। नींबू का रस हमेशा ज्यादा न डालें, वरना स्वाद पर असर पड़ेगा।

धीमी आंच पर पकाएं

लाल और नारंगी सब्जियों को धीमी आंच पर हल्का भूनकर पकाएं। बहुत तेज आंच या अधिक समय तक पकाने से इनमें मौजूद पिगमेंट नष्ट हो जाते हैं, जिससे इनका रंग हल्का पड़ सकता है। इसलिए सब्जी को हल्की आंच पर पकाएं, ताकि सब्जी का कलर का बरकारार रहे।

सब्जी में नमक बाद में डालें

how to use salt correctly

यह बात बहुत कम लोगों को मालूम होती है कि सब्जी को बनाने के बाद नमक डालना चाहिए। नमक अगर शुरुआत में डाल दिया जाए, तो सब्जियां जल्दी पानी छोड़ देती हैं, जिससे उनका रंग हल्का या मटमैला हो सकता है।

इसलिए नमक हमेशा बाद में डालना बेहतर होता है। बाद में नमक डालने से उसका असर ज्यादा अच्छा होता है और सब्जियों का स्वाद उभरकर आता है।

कम पानी में पकाएं

अगर आप ज्यादा पानी में पकाएंगे, तो सब्जी ज्यादा पकेगी। इसलिए चुकंदर, गाजर और शिमला मिर्च को ज्यादा पानी में पकाने से उनका रंग पानी में घुल सकता है।

उन्हें हल्का स्टीम करें, भूनें या रोस्ट करें, जिससे उनका रंग बना रहेगा। अगर पानी ज्यादा डल भी गया है, तो चम्मच की मदद से निकाल लें। 

हमेशा फ्रेश सब्जियों का इस्तेमाल करें

fresh vegetable

सब्जियां जितनी ताजा होती हैं, उनका रंग, स्वाद और पोषण उतना ही अच्छा होता है। अगर आप सब्जियों का प्राकृतिक रंग बनाए रखना चाहते हैं, तो हमेशा फ्रेश सब्जियों का इस्तेमाल करें।

पुरानी या अधिक समय तक स्टोर की गई सब्जियां पकाने के बाद अपना रंग खो सकती हैं, मटमैली दिखने लगती हैं और स्वाद में भी फर्क आ जाता है। इसलिए हमेशा फ्रेश सब्जी खरीदकर लाएं और इस्तेमाल करें। 

कलर अच्छा करने के लिए विनेगर इस्तेमाल करें

Vinegar

आप विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। विनेगर को आप हमेशा लास्ट में डालें और फिर लगातार चलाएं। सिरका एक एसिडिक पदार्थ है, जो सब्जियों के प्राकृतिक रंग देने वाले तत्वों को एक्टिव बनाए रखता है। 

इसे जरूर पढ़ें- कहीं आप नमक का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रही हैं?

इससे पकाने के बाद भी उनका रंग फीका नहीं पड़ता और वे देखने में भी अच्छी लगती हैं। अगर आप चाहें तो पानी में 1-2 चम्मच सिरका डालें, इससे सब्जियों का रंग बरकरार रहेगा।

अगर आप सब्जियों का रंग और स्वाद बनाए रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।