Christmas पर प्लम केक ही क्यों बनाए जाते हैं? शायद ही आप जानती होंगी जवाब

क्रिसमस आने में अब कुछ ही समय बचा है। इसकी तैयारियां बहुत पहले से शुरू कर दी जाती हैं। घर को सजाना, बच्चों के लिए गिफ्ट्स खरीदना, गेस्ट्स की मेहमाननवाजी करने के लिए खास तरह की प्लानिंग की जाती है। आपने देखा होगा कि क्रिसमस पर प्लम केक (Plum Cake) जरूर बनाया जाता है। घर हो या ऑफिस, हर जगर प्लम केक जरूर नजर आता है। कुछ लोग तो एक दूसरे के घर पर प्लम केक भेजते हैं और उन्हें Christmas की शुभकामनाएं देते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिसमस पर प्लम केक ही क्याें बनाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको क्रिसमस के मौके पर प्लम केक बनाने के पीछे की दिलचस्प कहानी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1765953783092.jpg)
प्लम केक की कहानी कहां से शुरू हुई?
प्लम केक की शुरुआत आज की नहीं, बल्कि सैकड़ों साल पुरानी है। कहा जाता है कि पुराने जमाने में लोग सर्दियों के मौसम में ब्रेड, अनाज और उबले फलों को मिलाकर एक खास तरह की डिश बनाते थे। इसे उस समय प्लम पुडिंग कहा जाता था। समय के साथ इसकी रेसिपी बदलती गई। 16वीं सदी के आसपास इसमें गेहूं का आटा, बटर और अंडे शामिल होने लगे। जब लोगों के पास तंदूर और ओवन जैसी चीजें आईं, तो यही पुडिंग बेक होकर केक बन गई। यहीं से प्लम केक की शुरुआत हुई।
यह भी पढ़ें- Christmas Day 2025: क्रिसमस को क्यों कहते हैं X-Mas? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगी आप
क्रिसमस से कैसे जुड़ा प्लम केक का नाम?
क्रिसमस सर्दियों में आता है और इस मौसम में ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो शरीर को गर्मी दें और लंबे समय तक खराब न हों। प्लम केक इसमें बिल्कुल फिट बैठता है। इस केक में ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और उबले हुए फल (जिसे टूटी फ्रूटी कहा जाता है) डाले जाते हैं। ये आपको आसानी से किसी भी शॉप पर मिल जाते हैं। ये लंबे समय तक खराब भी नहीं होते हैं। यही कारण है कि क्रिसमस पर प्लम केक बनाना एक रिवाज बन गया।
एक महीने पहले क्यों शुरू हो जाती है तैयारी?
पुराने समय में लोग क्रिसमस से काफी पहले प्लम केक की तैयारी शुरू कर देते थे। इसकी सबसे बड़ी वजह इसमें डाले जाने वाले ड्राई फ्रूट्स हैं। किशमिश और ड्राई फ्रूट्स पहले धोकर अच्छी तरह सुखाए जाते थे, ताकि उनमें जरा भी नमी न रहे। नमी रहने पर केक जल्दी खराब हो सकता है। कई लोग तो इन्हें पहले से ही तैयार कर लेते थे, ताकि क्रिसमस के दिन केक एकदम परफेक्ट बने।
-1765953793954.jpg)
प्लम केक में 'प्लम' क्यों?
आपको लगाता होगा कि इसका नाम प्लम केक है तो इसमें आलूबुखारा पड़ता होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल पुराने समय में प्लम शब्द का इस्तेमाल सूखे फलों, खासकर किशमिश के लिए किया जाता था। इसी वजह से इस केक का नाम प्लम केक पड़ा।
यह भी पढ़ें- Christmas Day की सजावट के लिए बेस्ट रहेंगे ये 5 इंडोर प्लांट्स, दिखेंगे सबसे खूबसूरत
किशमिश क्यों होती है सबसे जरूरी?
प्लम केक में किशमिश का खास रोल होता है। किशमिश न सिर्फ केक को मीठा फ्लेवर देती है, बल्कि उसे लंबे समय तक खराब होने से भी बचाती है। इसी कारण लोग किशमिश को पहले से धोकर सुखा लेते हैं, ताकि उसमें बिल्कुल नमी न रहे।
प्लम केक अब सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि क्रिसमस की खुशी, साथ बैठकर केक काटने और अपनों के साथ समय बिताने की एक खूबसूरत परंपरा बन चुका है। यही वजह है कि हर साल क्रिसमस आते ही प्लम केक की खुशबू हर तरफ फैल जाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।