क्रिसमस पार्टी में दिखना है सबसे खूबसूरत? तो अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स, मिलेगा नेचुरल ग्लो

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में त्वचा संबंधित परेशानियां होने पर महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अगर आप भी क्रिसमस पार्टी से पहले अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप क्रिसमस पार्टी से पहले फॉलो कर अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकती हैं।
क्रिसमस पार्टी से पहले ऐसे करें स्किन केयर
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अधिकतर महिलाएं क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए दोस्तों के साथ कुछ खास प्लान करेगी, लेकिन ऐसे में वह अपनी स्किन का भी बहुत ध्यान रखती हैं।
सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा होने की वजह से वे काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अब आप एक खास उपाय आजमा सकती हैं। क्रिसमस पार्टी से पहले अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले एक खास टोनर का इस्तेमाल कर सकती है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेगी। जैसे -
टोनर बनाने के लिए सामग्री -
- ग्लिसरीन
- गुलाब जल
- विटामिन ई कैप्सूल
- रोजमेरी ऑयल
टोनर बनाने का तरीका
- आप घर पर रहकर आसानी से एक खास टोनर बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ग्लिसरीन और थोड़ा गुलाब जल निकालें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल और रोजमेरी ऑयल मिला दें।
- इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसे एक एयर टाइट डिब्बे में भर दें।
- आप चाहे तो इसे एक स्प्रे बोतल में भी भरकर रख सकती हैं।
- अब आपका टोनर बनकर तैयार हैं, आप इसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगा सकती हैं।
- ऐसा आप रोजाना रात में सोने से पहले कर सकती हैं।
- इस टोनर से सर्दियों में आपकी स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनेगी साथ ही क्रिसमस पार्टी से पहले स्किन प्रॉब्लम भी कम हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: होठों की ड्राइनेस से आप भी हैं परेशान, तो इस एक चीज को हफ्ते भर लगाने से मिलेगा आराम
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।