
क्रिसमस ((Christmas Day 2026) का त्योहार आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट करने के लिए लोग पहले से ही तैयारियाें में जुट जाते हैं। घरों को डेकोरेट करना, बच्चों के लिए गिफ्ट्स खरीदना, प्लम केक बनाना, इन सभी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन की खासियत ये है कि चाहे घर हों या बाजार, एक अलग ही पॉजिटिव वाइब मिलता है। हालांकि, हर साल बड़ा क्रिसमस ट्री खरीदकर लाना सबके बस की बात नहीं है। खासकर जब घर छोटा हो या समय कम हो।
ऐसे में कुछ खास तरह के इंडोर प्लांट्स क्रिसमस की सजावट में आपके काम को आसान बना सकते हैं। ये दिखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, इनकी केयर करना भी आसान होता है। आज हम आपको कुछ Indoor Plants के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में क्रिसमस ट्री जैसे लगते हैं और इन्हें हल्की लाइट्स या छोटे ऑर्नामेंट्स से सजाया भी जा सकता है।
-1765873321492.jpg)
ये प्लांट देखने में बिल्कुल छोटे क्रिसमस ट्री जैसा लगता है। इसकी शेप अपने आप पिरामिड जैसी होती है। आप इस पर छोटे बॉल्स, रिबन या फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं, ये दिखने में सबसे खूबसूरत लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Christmas Day 2025: क्रिसमस को क्यों कहते हैं X-Mas? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगी आप
क्रिसमस और प्वाइंसेटिया का रिश्ता बहुत पुराना है। इसके लाल और हरे पत्ते अपने आप में ही क्रिसमस डेकोर जैसे लगते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको इसे ज्यादा डेकोरेट करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस एक सुंदर पॉट में रख दीजिए और कुछ लाइट्स लगा दीजिए।
ये प्लांट क्रिसमस के आसपास फूल देता है, इसलिए इसका नाम ही क्रिसमस कैक्टस है। इसके गुलाबी, लाल या सफेद फूल घर में फेस्टिव फील लाते हैं। इसे टेबल या खिड़की के पास आप रख सकती हैं। चाहें तो इसमें फेयरी लाइट्स भी लगा सकती हैं, जो दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं।
अगर आप घर की वॉल्स या खिड़की को सजाना चाहती हैं, तो इंग्लिश आइवी अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसे फेयरी लाइट्स के साथ लपेटकर लगाने से घर एकदम क्रिसमसी लुक लेने लगता है।
-1765873378881.jpg)
ये थोड़ा हटकर लेकिन बहुत बढ़िया प्लांट है। इसकी पत्तियां सुई जैसी होती हैं और शेप भी कोन जैसी बन जाती है। इस पर हल्के और छोटे ऑर्नामेंट्स लगाए जा सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसमें नेचुरल खुशबू भी होती है, जो क्रिसमस के माहौल को और खास बना देती है।
यह भी पढ़ें- सांता क्लॉस आएंगे ऑल द वे, अपनो को गिफ्ट कर बनाएं क्रिसमस स्पेशल
तो अगर आप इस साल कम मेहनत में ज्यादा फेस्टिव माहौल चाहती हैं, तो ये इंडोर प्लांट्स Christmas Day की सजावट के लिए बेस्ट रहेंगे। आप इसे क्रिसमस के बाद भी घर में रखें। ये पॉजिटिव माहाैल देते हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।