Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

Christmas Party के लिए 5 मिनट में बनाएं बिना अंडे वाली Brownie, यहां पढ़ें आसान रेसिपी

Chocolate Brownies Recipe: क्रिसमस डे के मौके पर अगर आप बाजार से पेस्ट्री या केक खरीद कर लाती हैं। अगर हां, तो इस बार बेकरी के चक्कर लगाने के बजाय घर पर बिना अंडे वाली ब्राउनी बनाएं। इसे बनाने में न केवल समय कम लगेगा बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब है। नीचे पढ़ें रेसिपी-
Updated:- 2025-12-18, 12:51 IST
5-minute microwave brownie recipe

How to Make Chocolate Brownie At Home: प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला क्रिसमस डे का पर्व ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह दिन ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग दोस्तों और परिवार के साथ उपहारों के आदान-प्रदान और स्वादिष्ट मिठाइयां बांटते हैं। अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर पार्टी अरेंज कर रही हैं, तो बाजार से केक या ब्राउनी खरीदने के बजाय घर पर बनाकर तैयार करें। आमतौर पर लोगों को लगता है कि एक परफेक्ट ब्राउनी बनाने में घंटों का समय और अंडे की जरूरत होती है, लेकिन आप बिना अंडे के भी वैसी ही फजी और चॉकलेटी ब्राउनी बना सकती हैं और वो भी मात्र 5 मिनट की तैयारी के साथ। नीचे देखें रेसिपी

चॉकलेट ब्राउनी रेसिपी Recipe Card

चॉकलेट ब्राउनी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 7 min
Cook Time: 3 min
Servings: 3
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 100
Cuisine: Others
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • मैदा- 1 कप
  • कोको पाउडर-1/2 कप
  • चीनी-3/4 कप
  • बेकिंग पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • नमक- 1 चुटकी
  • मक्खन-1/2 कप
  • दूध या दही-1/2 कप
  • वनीला एसेंस-1 छोटा चम्मच
  • चॉकलेट चिप्स (ऑप्शनल)
  • अखरोट या बादाम (ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेकर उसमें आधा कप मैदा, एक चौथाई कप कोको पाउडर और आधा कप पिसी हुई चीनी मिलाएं।

  2. Step 2:

    अब इन सूखी चीजों को अच्छी तरह से छान लें ताकि ब्राउनी में कोई गांठ न रहे।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें एक चौथाई कप पिघला हुआ मक्खन , आधा कप दूध और थोड़ा सा वनीला एसेंस डालकर चम्मच की मदद से मिलाएं।

  4. Step 4:

    इसके बाद माइक्रोवेव-सेफ मग को मक्खन से चिकना कर इसमें तैयार बैटर डालकर ऊपर से बराबर करें।

  5. Step 5:

    अब इसे माइक्रोवेव में रखकर लगभग 90 सेकंड से 2 मिनट तक पकाएं।

  6. Step 6:

    जब ब्राउनी ऊपर से सेट हो जाए और बीच से थोड़ी नरम लगे, तो इसे बाहर निकाल लें।

  7. Step 7:

    इसके बाद 2-3 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

  8. Step 8:

    अब आपका गरमा-गरम बिना अंडे वाला चॉकलेट ब्राउनी तैयार है।

बिना अंडे वाली 5-मिनट ब्राउनी बनाने की रेसिपी

easy recipe to make chocolate brownie

  • सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेकर उसमें आधा कप मैदा, एक चौथाई कप कोको पाउडर और आधा कप पिसी हुई चीनी मिलाएं।
  • मिठास को बैलेंस करने के लिए इसमें एक चुटकी नमक भी डालें।
  • अब इन सूखी चीजों को अच्छी तरह से छान लें ताकि ब्राउनी में कोई गांठ न रहे।
  • इसके बाद इसमें एक चौथाई कप पिघला हुआ मक्खन , आधा कप दूध और थोड़ा सा वनीला एसेंस डालकर चम्मच की मदद से मिलाएं।
  • अगर आपको अखरोट या चॉकलेट चिप्स पसंद हैं, तो आप इस वक्त उन्हें भी डाल सकते हैं।
  • इसके बाद माइक्रोवेव-सेफ मग को मक्खन से चिकना कर इसमें तैयार बैटर डालकर ऊपर से बराबर करें।
  • अब इसे माइक्रोवेव में रखकर लगभग 90 सेकंड से 2 मिनट तक पकाएं।
  • जब ब्राउनी ऊपर से सेट हो जाए और बीच से थोड़ी नरम लगे, तो इसे बाहर निकाल लें।
  • इसके बाद 2-3 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • अब आपका गरमा-गरम बिना अंडे वाला चॉकलेट ब्राउनी तैयार है।

Christmas cake recipe

ब्राउनी बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • मिश्रण को बहुत ज्यादा न फेंटें।
  • मेजर कप का इस्तेमाल करके सामग्री को डालें।
  • ब्राउनी को सॉफ्ट रखने के लिए कंडेंस्ड मिल्क या मैश किया हुआ केला का इस्तेमाल करें।
  • ब्राउनी के बैटर में एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर जरूर मिलाएं।
  • ब्राउनी को बेक करते समय टाइम का खास ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें- क्रिसमस के दिन तैयार करें ये 2 स्वादिष्ट केक, नहीं पड़ेगी बाजार से मंगवाने की जरूरत 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।