हिसार में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें, यहां एंट्री टिकट भी है सस्ती

हिसार में अक्सर लोगों को वीकेंड पर घूमने के लिए सस्ती जगहों पर जाना अच्छा लगता है। क्योंकि, हर वीकेंड वह बच्चों के साथ घूमने पर खर्चा नहीं कर सकते।
hisar haryana fun places for kids ticket price and all details

हरियाणा में बच्चों के साथ घूमने के लिए आपको जगह नहीं मिल रही है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। हिसार में बच्चों के लिए रोचक और शैक्षिक स्थान मौजूद है। यहां उन्हें घूमने के साथ-साथ नई चीजें जानने और समझने का मौका मिलेग। जैसे आप हिसार के डियर पार्क जा सकते हैं। यह हरियाणा के सबसे सुंदर पार्क में से एक माना जाता है। इसके अलावा हिसार में एक से एक म्यूजियम भी है, जो बच्चों को नई चीजें समझने का मौका देते हैं। हरियाणा के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का म्यूजियम में उन्हें बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा।

फिरोज शाह पैलेस परिसर

बच्चों को अगर आप इतिहास से जोड़े रखना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि आप उन्हें वीकेंड पर ऐतिहासिक जगहों पर घुमाने ले जाएं। हिसार में बच्चों के साथ घूमने के लिए फिरोजशाह पैलेस अच्छी जगह है। माना जाता है कि इस परिसर का निर्माण सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुगलक ने करवाया था। यहां अफसोस की बात यह है कि आपको ज्यादा साइन बोर्ड नहीं मिलेंगे। इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी पढ़ने को नहीं मिलेगी। आस-पास कोई गाइड भी नहीं है, लेकिन आप यहां जाकर अपने गौरव इतिहास को समझ सकते हैं। यह हरियाणा में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

लाट की मस्जिद

hisar haryana fun places for kids ticket price and all details1

हिसार में स्थित यह दिलचस्प और अनोखी मस्जिद फिरोज शाह के महल परिसर के अंदर स्थित है। इसमें तीन अलग-अलग संरचनाएं हैं। हर दीवार इस जगह को खूबसूरत और अलग बनाती है। स्तंभ के निचले हिस्से में अशोक के समय के कुछ बहुत ही फीके निशान हैं। यहां दीवारों पर आपको लाल बलुआ पत्थर में, तुगलकों के बारे में स्पष्ट नक्काशी और शिलालेख देखने को मिलेगा।

ओ पी जिंदल ज्ञान केंद्र

hisar haryana fun places for kids ticket price and all details2

बच्चों को हिसार में लेकर जाने के लिए ओ पी जिंदल ज्ञान केंद्र भी बेस्ट है। यहां उन्हें हरियाणा के बारे में बहुत कुछ जानने और समझने का मौका मिलेगा। पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक राइड्स भी है। हरे-भरे पौधों के बीच शाम की सैर के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां 7वें टॉवर वाले पार्क के अंदर से आपको हिसार की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP