Faridabad के कपल्स को पार्टनर के साथ घूमने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली, ये जगहें हैं बेस्ट

दिल्ली एक ऐसी जगह है, जहां आपको अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ थामे चलने में शर्म नहीं आएगी। क्योंकि, यहां आपको आपकी तरह ही हर जगह देखने को लोग मिल जाएंगे। अभी ऐसे कई शहर है, जहां कपल्स खुले आम अपने पार्टनर का हाथ नहीं पकड़ सकते। क्योंकि अगर वह ऐसा करेंगे, तो हर किसी की नजर बस उनके ऊपर ही रहती है। इसलिए कपल्स को दिल्ली आना अच्छा लगता है। लेकिन फरीदाबाद के कपल्स को दिल्ली आने की जरूरत नहीं है। फरीदाबाद में ऐसी कई जगहें है, जहां कपल्स को जाना अच्छा लगता है।
बड़खल झील

पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए यह फरीदाबाद की सबसे अच्छी जगह में से एक है। यहां केवल फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि दिल्ली से भी लोग जाने का प्लान बनाते हैं। यह लेक फरीदाबाद के पास बड़खल गांव में स्थित है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बाइक पर जा सकते हैं। शाम के समय का नजारा यहां और भी ज्यादा अच्छा रहता है। अगर आप वीकेंड पर कोई अच्छी और सुकून वाली जगह पर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो यहां जाने के बारे में प्लान बना लें।
इसे भी पढ़ें- फरीदाबाद में मौजूद इस ऐतिहासिक महल के बारे में कितना जानते हैं आप?
सूरजकुंड प्राचीन जलाशय (Surajkund Ancient Reservoir)

यह जलाशय सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है कि इसका निर्माण 10 वीं शताब्दी में ही कर दिया गया था, यहां पहले के जमाने के राजा सूर्य देव की पूजा करने के लिए जाते थे। यह जलाशय अरावली के तट पर स्थित है। यहां पहुंचकर आपको रोमन एम्फीथिएटर जैसी शैली का अहसास होगा। यहां की दीवारें आकर्षक, इसलिए यहां लोगों को घूमने जाना अच्छा लगता है। शाम के समय सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यहपरिवार के साथ घूमने के लिए भी बेस्ट जगहमें से एक है।
- लोकेशन- गेट 17, ग्रीनफील्ड्स, सूरजकुंड, फ़रीदाबाद, हरियाणा
इसे भी पढ़ें- अंबाला के पास बच्चों के साथ घूमने के लिए ये 3 जगहें हैं बेस्ट, वीकेंड पर जा सकते हैं आप
चीयरफिट अरावली थीम पार्क

पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए आप चीयरफिट अरावली थीम पार्क भी जा सकते हैं। थीम पार्क फ़रीदाबाद में कोर्टयार्ड बाय मैरियट के बिल्कुल पास है। इसलिए यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी। पार्क के पास एक बड़ा खाली मैदान भी है, जहां लोग क्रिकेट खेलने जाते हैं। इसमें घुड़सवारी, ऊंट की सवारी, बर्मा ब्रिज, रॉक क्लाइंबिंग और जिप लाइनिंग जैसी एक्टिविटी भी होती है। वीकेंड पर आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यह हरियाणा की सुंदर जगहोंमें से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।