herzindagi
haryana romantic places for couples

हरियाणा में कपल्स के घूमने के लिए अच्छी जगहें मिल गई, आप भी जा सकते हैं

अक्सर हरियाणा के कपल्स को घूमने के लिए दिल्ली आते हुए देखा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह हरियाणा में अच्छी जगहें ढूंढ नहीं पाते। ऐसे लोगों के लिए हम कुछ खास लोकेशन की लिस्ट लेकर आएं है।
Editorial
Updated:- 2025-02-28, 13:18 IST

कपल्स घूमने के लिए एक से एक जगहों की तलाश करते हैं। लेकिन हरियाणा में अगर कपल्स के घूमने के लिए अच्छी जगहों को ढूंढा जाए, तो यह समझना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप सुबह से लेकर शाम तक वक्त बिता सकते हैं। इन जगहों की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आप बस से भी जा सकते हैं। यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

वर्ल्ड स्ट्रीट, फरीदाबाद

haryana romantic places for couples1

फरीदाबाद में घूमने के लिए यह अच्छी जगह है, शाम के साथ-साथ यहां दिन का नजारा भी अच्छा होता है। केवल हरियाणा ही नहीं, दिल्ली-नोएडा से भी लोग यहां घूमने आते हैं। यहां का नजारा आपको दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) की तरह लगेगा। यह जगह चहल-पहल वाली है और यहां एक से एक रेस्टोरेंट भी है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो जरूर जाएं। शाम के समय लाइटिंग की वजह से यह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। यहां आपको फ्री पार्किंग की भी जगह मिल जाएगी। यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

इसे भी पढ़ें-Chandigarh में रिश्तेदारों को घुमाने के लिए इन जगहों पर ले जाएं, नहीं होगा ज्यादा खर्चा


मोरनी हिल्स, पंचकूला

haryana romantic places for couples12

हरियाणा की ऐसी खूबसूरत जगह तो आपको दिल्ली में भी नहीं मिलने वाली है। यह खूबसूरत पहाड़ी वाली जगह, आपको हरे-भरे वातावरण में रोमांटिक पल बिताने का मौका देगी। यह समुद्र तल से लगभग 1,267 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यहां से आपको दूर-दूर तक गांवों का सुंदर नजारा देखने को मिल जाएगा। यहां होटल की सुविधा भी मिलती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-Faridabad के कपल्स को पार्टनर के साथ घूमने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली, ये जगहें हैं बेस्ट

कुरुक्षेत्र

पार्टनर के साथ घूमने के लिए कुरुक्षेत्र भी अच्छी है। टूरिस्ट को बढ़ावा देने के लिए यहां एक से एक नई सुविधाएं लाई जा रही है। यहां एक से एक मंदिर भी है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ आर्शीवाद लेने जा सकते हैं। यहां दूर शहरों से लोग आते हैं। अगर आप कुरुक्षेत्र आ रहे हैं, तो ब्रह्मसरोवर का नजारा देखकर जरूर जाएं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।