herzindagi
coolest places in india during summer

Summer Vacation में बच्चों के साथ जाना चाहते हैं किसी ठंडी जगह, तो इन 3 जगहों पर घूमने का बना लें प्लान

अप्रैल के महीने में ही भारत के कई हिस्सों में गर्मी पूरे जोरों पर है। बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप गर्मियों की छुट्टियों के बारे में सोच रहे हैं तो इन जगहों पर जाने का जरूर विचार करें।  
Editorial
Updated:- 2024-04-30, 10:52 IST

भारत में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में खूबसूरत जगहें हैं, जहां मौसम के हिसाब से जाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो गर्मियों के मौसम में भी ठंडे रहते हैं। इसलिए अगर आपको गर्मी में सर्दी का अहसास लेना है, तो इन जगहों पर घूमने का प्लान बना लें। 

लद्दाख 

leh

एडवेंचर प्रेमियों के लिए लद्दाख स्वर्ग की तरह है। यह स्थान अपने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों, साफ झीलों और ऊंचे पर्वतों के लिए जाना जाता है। लद्दाख घूमने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर तक होता है। गर्मियों में यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। रात के समय यह और गिर जाता है। 

इसे भी पढ़ें- लद्दाख घूमने जाएं तो इन चीजों को बिल्कुल भी ना करें मिस

 

सिक्किम

sikkim

यहां जून में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां आप युमथांग घाटी घूमने जा सकते हैं। इसे फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। भिन्न प्रकार के फूलों और घास के मैदानों से भरे इस जगह का नजारा गर्मियों में शानदार होता है। अप्रैल के अंत से लेकर जून के मध्य तक के महीनों के दौरान, घाटी रंग-बिरंगे जंगली फूलों से भर जाती है। 

इसे भी पढ़ें- सस्ते में कन्याकुमारी घूमने का मिल रहा है मौका, IRCTC के इस टूर पैकेज के जरिए करें ट्रैवल

 

कन्याकुमारी

kanyakumari

गर्मियों में यहां का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। जब भारत के अन्य इलाकों में गर्मी रहती है, उस समय यहां सारा दिन बादल छाए रहते हैं। यह खूबसूरत जगह न सिर्फ अपनी लोकेशन के लिए, बल्कि अच्छे मौसम के लिए भी लोकप्रिय है। यहां आप विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी बीच, तिरुवल्लुवर की मूर्ति, आर लेडी ऑफ रैनसम चर्च और सुनामी स्मारक देखने जरूर जाएं। 

यह विडियो भी देखें

इन जगहों के अलावा आप बेंगलुरु, शिलॉन्ग, ऊटी और श्रीनगर जैसी जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इन जगहों पर तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।