बबल टी कुछ ही सालों में इतना पॉपुलर हो गई है कि आज ज्यादातर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गई है। गर्मी हो या फिर सर्दी, हर मौसम के लिए यह ड्रिंक एकदम सटीक है। क्या आपको पता है कि इस टी को ताइवान में बनाया गया था और एक महिला ने इसे एक्सपेरिमेंट के तौर पर तैयार किया और बस तब से यह लोगों की फेवरेट बन गई।
ताइवान की यह महिला एक स्टाफ मीटिंग में बोर हो रही थी, वहीं बैठे-बैठे उन्होंने टैपिओका के पर्ल्स को अपनी ड्रिंक में डाला और मजा लेने लगीं। यह ड्रिंक धीरे-धीरे पहले उनके ऑफिस में पॉपुलर हुई और फिर आज दुनियाभर में लोग इसका मजा लेते हैं। पिछले 10-15 सालों में यह यू.के.का भी फेवरेट पेय बेवरेज बन सुकी है। इससे जुड़े ऐसे ही कई दिलचस्प फैक्ट्स हैं, जो आपको भी पता होने चाहिए।
बोबा चाय गर्म हो या ठंडी, दोनों का स्वाद आपको बढ़िया लगेगा। इसे पीने का कोई सही या गलत टाइम नहीं होता। सर्दियों में गर्म बबल टी और सर्दियों में ठंडी बबल टी, आप कुछ भी पी सकते हैं। इसमें फ्लेवर भी कई ज्यादा होते हैं। चॉकलेट से लेकर तिल तक के कई फ्लेवर्स में आप इस चाय का मजा ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मशहूर हो रही ड्रिंक बोबा के बारे में क्या जानते हैं आप?
क्या आप जानते हैं कि सुंदर मोती जो आपकी चाय में नजर आते हैं वो सब्जियों से बनते हैं। कसावा टैपिओका मौजूद एक मेन इंग्रीडिएंट है जिसे हम सभी पसंद करते हैं और 15वीं शताब्दी की शुरुआत से ही यह कार्ब्स का एक लोकप्रिय स्रोत रहा है।
आपको शायद न पता हो, लेकिन इस टी को अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है। जी हां, इसे जिस क्षेत्र में बनाया गया और जहां के लोगों ने पसंद किया, वहां इसका नाम बदलता रहा। जैसे आपके और हमारे लिए यह बबल या बोबा टी है, उसी तरह कहीं इसे पर्ल शेक, मिल्क टी, टैपिओका टी, पर्ल टी, जेन झोउ नाई चा और बोबा नाई चा के नाम से जाना जाता है।
जैसा कि हमने आपको बताया कि इसे ताइवान में बनाया गया था, लेकिन इसकी उत्पत्ति की दो कहानियां हैं। एक कहानी के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इसे एक चाय निर्माता ने गलती से बनाया था। उन्होंने अपनी टी में टैपिओका पर्ल डाल दिए और फिर जैसे ही इसका सिप लिया तो उन्हें यह ड्रिंक बहुत पसंद आई। इसके बाद उन्होंने इसे अपने ग्राहकों को बेचना शुरू कर दिया।
दूसरी कहानी के अनुसार, इसे एक्सपेरिमेंट के तौर पर बनाया गया था। जैसा कि हमने बताया कि एक स्टाफ मीटिंग में बोर हो रही ताइवान की महिला ने इसे बनाया था और उसके बाद यह लोकप्रिय ड्रिंक बन गई।
जब बबल टी का आविष्कार पहली बार किया गया था, तो इस्तेमाल किए गए टैपिओका पर्ल छोटे और मीठे थे। मगर इसकी लोकप्रियता के साथ इसमें कई सारे बदलाव भी होने लगें। इसकी लोकप्रियता जब देश भर में बढ़ी, तो वेस्टर्न कस्टमर बड़े आकार के पर्ल्स की मांग करने लगे और उसी के कारण ये अलग-अलग टाइप और साइज में बनने लगे।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कहां से हुई थी चाय की शुरुआत और किसने दिया था इसे ये नाम
यह भले ही आपको स्वादिष्ट लगे, लेकिन इस टी को हमेशा मॉडरेशन में लेना चाहिए वरना यह आपका पेट खराब कर सकती है। जी हां, दरअसल 2019, में एक ऐसा केस देखा गया था, जहां एक छोटी बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जब जांच हुई तो पता चला कि बबल टी पर्ल्स ने उसके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को बंद कर दिया था।
आपको बोबा टी के बारे में यह जानकारी पाकर कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।