herzindagi
image

Children's Day 2025: 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? जानिए कुछ दिलचस्प बातें और फैक्ट्स

Childrens Day History 2025: 14 नवंबर का दिन बाल दिवस यानी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया होता है। यह दिन बच्चों के अधिकार, शिक्षा और भविष्य के महत्व को दिखाता है। इस दिन स्कूलों में रंग-बिरंगे पोस्टर मेकिंग, ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं और अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जा सके। आइए आपको बताते हैं क्यों इसी दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और इससे जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-11-13, 18:38 IST

हर साल 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन को लोग बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं और स्कूल में बच्चों के लिए कई प्रोग्राम होते हैं। यह एक ऐसा अवसर होता है जब हम बच्चों की मासूमियत, उनकी प्रतिभा और भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाता है कि आज के बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। बाल दिवस को हम चाचा नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं और इस दिन स्कूल-कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें बच्चों को खेल, पोस्टर-ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इसी के साथ, यह दिन बच्चों के अधिकारों की दिशा में हमारा सामाजिक दायित्व भी उजागर करता है। स्कूल में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं बच्चों के मन में एकता का भाव जगाती हैं। आइए यहां हम जानते हैं कि यह दिन 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे का इतिहास क्या है? साथ ही, पोस्टर और ड्रॉइंग आइडियाज भी जानें। बाल दिवस यानी चिड्रेन्स डे (Children’s Day) से जुड़ी कई बातों के बारे में लोग गूगल ट्रेंड्स में भी कई सवाल पूंछ रहे हैं आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कई सवालों के सही जवाब।

बाल दिवस का इतिहास

हर साल बाल दिवस (Bal Diwas) 14 नवंबर को मनाया जाता है और इस दिन को लोग भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव था और वो उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जानते हैं। चाचा नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था।

history of childrens day

उन्होंने बच्चों के साथ गहरा ममत्व स्थापित किया था और कहा कि 'आज का हर एक बच्चा कल के भारत का निर्माण करेगा'। अगर हम बाल दिवस के इतिहास की बात करें तो पहले यह 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन 1964 में चाचा नेहरू के निधन के बाद, एक राष्ट्रीय समिति ने बच्चों के कल्याण में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। आज भी इस दिन दिन बच्चों की शिक्षा के लिए चाचा नेहरू के दृष्टिकोण का उत्सव 14 नवंबर को मनाया जाता है चिल्ड्रेन्स डे पर स्कूल में चाचा नेहरू के कोट्स के साथ बाल दिवस के स्पीच की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Childrens Day Shayari 2025: बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए 14 नवंबर चिल्ड्रेंस डे के मौके पर भेजें ये प्यार भरी शायरी और शुभकामनाएं संदेश

बाल दिवस का महत्व

बाल दिवस का उद्देश्य केवल बच्चों के साथ उत्सव मनाना नहीं होता है, बल्कि यह दिन हमें बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और विकास के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देता है। चाचा नेहरू का मानना था कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है, इसलिए हर बच्चे को समान अवसर, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिलना जरूरी है।

बाल दिवस का महत्व इसलिए और भी ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन बच्चे चाचा नेहरू के आदर्शों को याद करके उसके अनुसार ही आगे बढ़ते हैं। उनका मानना था कि जब बच्चों को सही दिशा और प्यार मिलेगा, तभी देश मजबूत और समृद्ध बनेगा। बाल दिवस का एक और महत्व यह भी है कि यह हमें यह याद दिलाता है कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं उन्हें केवल प्यार और देखभाल ही नहीं, बल्कि सही शिक्षा और जीवन मूल्यों की भी आवश्यकता भी है जिससे वो आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को पा सकें। स्कूलों में इस दिन बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, जैसे खेल-कूद, सांस्कृतिक आयोजन, बाल दिवस पर कविताएं और टैलेंट शो आयोजित किए जाते हैं, जिससे वो अपने अंदर के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को पहचान सकें।

चिल्ड्रेन्स डे पोस्टर आइडियाज (Children’s Day Poster Ideas)

चिल्ड्रेन्स डे के दिन अगर आप भी स्कूल में प्रतियोगिता के लिए बच्चों को पोस्टर बनाना सिखाना चाहती हैं तो हम यहां कुछ ऐसे ही आइडियाज के बारे में बता रहे हैं।

poster ideas for childrens day

1- थीम ' शिक्षा हमारा अधिकार'

इस थीम पर आप बच्चों को पोस्टर बनाना सिखा सकती हैं इसमें आपको एक A 3 साइज़ का पेपर लेना है और उसमें ड्राइंग बनानी है। इसके लिए एक बच्चे का स्केच बनाएं जिसके हाथों में किताबें हों। आप एक ब्लैक बोर्ड बनाएं जिसमें टीचर बच्चों को पढ़ा रही है। इसमें स्लोगन लिखें 'हमारी शिक्षा, हमारा अधिकार'।

2- थीम- 'बच्चे देश का भविष्य'

इस थीम पर पोस्टर तैयार करने के लिए आपको पेपर के बीचों-बीच भारत का नक्शा बनाना है जिसमें अलग-अलग राज्यों के बच्चे किताब, कंप्यूटर दिखाई दे रहे हों।
उस पोस्टर में स्लोगन लिखें- 'हर बच्चा है देश की पहचान'

childrens day facts

चिल्ड्रेन्स डे ड्राइंग आइडियाज (Children’s Day Drawing Ideas)

Happy Children’s Day कार्ड ड्राइंग

इस ड्राइंग को बनाने के लिए आप रंग-बिरंगे गुब्बारे, मुस्कुराते हुए बच्चे बनाएं और ठीक बीच में लिखें 'Happy Children’s Day'
इस ड्राइंग को बनाने के लिए चारों ओर गुब्बारे बनाएं। बीच में एक सर्किल बनाकर उसमें शुभकामना लिखें।

drawing ideas for childrens day

स्कूल और दोस्ती थीम पर ड्रॉइंग

इसके लिए बच्चे स्कूल बैग लेकर साथ-साथ चलते हुए, एक हाथ में झंडा पकड़े हुए या एक-दूसरे की मदद करते हुए दिखा सकती हैं।
इसके लिए स्कूल की बिल्डिंग बनाएं और उसके सामने बच्चे दिखाएं। पेड़, सूरज और इंद्रधनुष से बैकग्राउंड को कलरफुल बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Children's Day Drawing Ideas 2025: चिल्ड्रन डे पर बनाएं ये शानदार ड्राइंग, स्कूल कंपीटिशन में मिलेगा फर्स्ट प्राइज; यहां देखें आइडिया

ग्लोब और बच्चों की ड्राइंग

दुनिया के चारों ओर हाथ में हाथ डाले बच्चे बनाएं और उसमें टेक्स्ट डालें 'बच्चे देश का भविष्य'
इसके लिए बीच में ग्लोब बनाएं और चारों ओर छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे बनाएं।
हर बच्चे के कपड़े अलग रंग के बनाएं।
इस ड्राइंग में संदेश डालें 'हर बच्चा है अनमोल देश का भविष्य'।

बाल दिवस का दिन एक आम अवसर न होकर बड़ा संदेश देता है कि हमारे देश के बच्चों की शिक्षा, खुशहाली, अधिकार और उनका सुरक्षित-स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना हमारा पहला दायित्व है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।