Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

चाय के शौकीन हैं तो मिनटों में बनाएं केसर मिल्क टी, सर्दियों में एक चुस्की से आ जाएगा मजा

सर्दियों में चाय की चुस्की तो हर कोई लेते हैं, लेकीन अदरक इलायची के अलावा केसर वाली स्वादिष्ट चाय का स्वाद कभी आपने चखा है? यदि नहीं तो इस बार घर पर बनाएं और स्वाद लें।     
Updated:- 2023-11-08, 10:52 IST
saffron tea benefits

देश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में चाय की चुस्की न ली जाए यह हो नहीं सकता। सर्दियों में कुछ पीएं या न पीएं, चाय की चुस्की तो जरूर ली जाती है। बाजार में एक कप कुल्हड़ वाली चाय तो सभी को पसंद आती है, साथ ही घरों में भी अदरक, इलायची, मुलेठी, सोंठ, दालचीनी समेत कई तरह के मसाले से चाय बनाया जाता है। ऐसे में क्या कभी आपने केसर वाली पीली चाय का मजा लिया है। बाजार में केसर वाली चाय अलग अलग विधि से बनाकर परोसी जाती है, कई बार हम बाजार के केसर टी से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं, इसलिए आज के इस लेख में हम घर पर ही केसर मिल्क टी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। यह बनाने में बहुत सरल है और इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब है।

केसर मिल्क टी Recipe Card

केसर वाली चाट

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Beverages
Calories: 80
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • केसर
  • चीनी स्वादानुसार
  • 2 चम्मच चाय पत्ती
  • इलायची और अदरक ( Optional)
  • एक कप पानी
  • 2 कप दूध

Step

  1. Step 1:

    एक पैन में एक कप पानी, चायपत्ती, अदरक और इलायची डालकर उबाल लें।

  2. Step 2:

    दूसरी पैन में दूध और चीन को उबाल लें।

  3. Step 3:

    एक टिशू पेपर में केसर डालकर मोड़ लें और तवा में रखकर रोस्ट कर लें।

  4. Step 4:

    अब केसर को कूटकर दूध के साथ मिला लें और उबालकर एक कप में निकाल लें।

  5. Step 5:

    दूध डालने के बाद काली चाय को भी दूध वाले कप में छान लें।

  6. Step 6:

    आपका केसर मिल्क टी तैयार है, पीने के लिए गरमा गरम सर्व करें।

केसर मिल्क टी बनाने की विधि

kesar milk tea

  • एक पैन में एक कप पानी और चाय पत्ती डालकर उबाल लें, चाहें तो इलायची और अदरक भी घीसकर डाल सकते हैं।
  • दूसरे पैन में एक कप दूध और स्वादानुसार चीनी डालकर उबाल लें।
  • केसर मिल्क टी बनाने के लिए एक टिशू पेपर लें और उसमें केसर की कुछ लड़ियां डालकर उसे अच्छे से फोल्ड कर लें।
  • अब टिशू पेपर में फोल्ड किए हुए केसर को तवा में रखकर रोस्ट कर लें। 3-4 मिनट बाद इसे छोटे वाले सिलबट्टे में रखकर कुट पीस लें।
  • बारीक कुटने के बाद इसे एक कप में लें और 3-4 चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इस केसर वाले पानी को दूध में डालकर अच्छे से पकालें।
  • पकाने के बाद एक कप में इस केसर मिल्क को लें और चाय पत्ती वाले पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद पीने के लिए बिस्कुट के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें : साल के बड़े अवसर पर बनाएं ये अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट डिशेज

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Shutterstock 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।