बच्चों को खिलाएं ये चीजें, निकल जाएंगे पेट के सारे कीड़े

पेट के कीड़ों की वजह से बच्चों के पेट में हमेशा दर्द रहता है और वे रोते रहते हैं। इन कीड़ों को पेट से निकालने के लिए बच्चों को ये सारी चीजें खिलाएं। 
Updated:- 2018-08-23, 02:00 IST
bacchon ke pet me worms stomach pain MAIN

अधिकतर बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या होती है। पेट के कीड़ों की वजह से बच्चों के पेट में हमेशा दर्द रहता है और वे रोते रहते हैं। अगर आपका बच्चा भी हमेशा रोता है तो समझ जाएं कि उनके पेट में कीड़े हैं। क्योंकि बिना वजह बच्चों के रोने की एक वजह पेट के कीड़े भी होते हैं। इन कीड़ों को पेट से निकालने के लिए बच्चों को ये सारी चीजें खिलाएं। 

तुलसी और दूध

तुलसी पत्ता से भी बच्चों के पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। इसके लिए रोज सुबह पांच बजे बच्चों को गर्म दूध में तुलसी के पत्ते डालकर पिलाएं। सुबह सात बजे तक बच्चों के पेट के कीड़े पोटी के साथ बाहर निकल जाएंगे। 

गाजर

bacchon ke pet me worms stomach pain INSIDE

पेट के कीड़ों को बाहर निकालने के लिए गाजर एक फायदेमंद सब्जी है। इससे पेट दर्द में भी आराम मिलता है और पेट के कीड़े अपने आप मरकर पेट से बाहर निकल जाते हैं। रोज सुबह-सुबह बच्चों को गाजर का जूस पिलाएं और गाजर की सलाद खिलाएं। इससे बच्चों का पेट साफ हो जाएगा और सारे कीड़े निकल जाएंगे। 

शहद

bacchon ke pet me worms stomach pain INSIDE

शहद का भी इस्तेमाल आप बच्चों के पेट के कीड़ों को निकालने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए केवल शहद में दही मिलाकर रोज सुबह को बच्चों को उठते ही पिलाएं। इससे पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

अनार 

bacchon ke pet me worms stomach pain INSIDE

अनार का जूस पीने से भी पेट के कीड़े खत्म होते हैं। लेकिन अगर बच्चों का पेट काफी दर्द दे रहा है तो अनार के छिलकों को धूप में सूखाएं। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो इसका पीस कर चूर्ण बना लें। फिर दिन में 3 बार बच्चों को पानी में यह चूर्ण घोलकर एक-एक चम्मच पिलाएं। इसके सेवन करने से पेट में कीड़े खत्म हो जाते हैं और पेट दर्द से आराम मिलता है।

नीम के पत्ते

अगर बच्चा बहुत रो रहा है और उसकी उम्र दस साल से ज्यादा है तो उसे नीम के पत्तों से बना काढ़ा दें। इससे पेट के कीड़े तुरंत मर जाएंगे और वह बाहर निकल आएंगे।

 

 

मीठा ना खिलाएं

ऊपर दिए गए किसी भी फूड टिप्स को आप ट्राय कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ यह भी ख्याल रखें कि बच्चे ज्यादा मीठा नहीं खा रहे हों। क्योंकि मीठे से कीड़े अधिक होता है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।