herzindagi
akshaya tritiya food in hindi

अक्षय तृतीया 2022: उपवास की थाली में परोसें ये 8 पकवान, स्वाद में हैं लाजवाब

अक्षय तृतीया 2022: पूजा-पाठ और आशीर्वाद के अलावा इस दिन आप कुछ मशहूर पारंपरिक डिशेज बना सकते हैं और अपने व्रत को एंजॉय कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-04-28, 18:42 IST

अक्षय तृतीया वैशाख महीने के तीसरे दिन आती है। इस दिन को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना गया है। इसे कई जगहों पर आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई 2022 को मनाया जा रही है। कहते हैं, यह दिन नए काम की शुरुआत के लिए काफी शुभ होता है। कोई निवेश हो या कोई नया बिजनेस शुरू करना हो, इस दिन को इसकी शुरुआत के लिए काफी अहम माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और कई लोग व्रत भी करते हैं, यानी कि उपवास रखते हैं। विभिन्न पूजा अनुष्ठानों के अलावा लोग इस दिन कुछ पारंपरिक पकवान भी बनाते हैं और उत्सव मनाते हैं।

आज हम इस लेख में अक्षय तृतीया पर बनाए जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी इन्हें बनाएं और अपने प्रियजनों को दावत पर बुलाएं।

लौकी हलवा

lauki halwa

कई जगहों पर लौकी हलवा को दूधी हलवा भी कहा जाता है। इसे बनाना काफी आसान है। लौकी को कद्दूकस करके दूध, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। यकीनन आप इसे खाकर अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि ये लौकी का हलवा है। यह व्यंजन वास्तव में काफी स्वादिष्ट लगता है। इस साल अक्षय तृतीया पर यह डिश जरूर तैयार करें और अपने प्रियजनों को भी टेस्ट कराएं।

मालपुआ

malpua

मालपुआ नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे भी आपने होली के समय दावतों पर खाया होगा। यह एक तरह का पैनकेक है, जिसे मैदा, दूध, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है और तेल में फ्राई किया जाता है। इस डिश को आमतौर पर उत्सव पर ही बनाया जाता है। इस अक्षय तृतीया आप भी इस डिश को बनाएं और दावत पर अपने प्रियजनों को बुलाएं।

पूरन पोली

puran poli

पूरन पोली मीठी रोटी जैसी होती है। इसे ज्यादातर त्योहारों पर बनाया जाता है। यह डिश खासकर महाराष्ट्र में फेमस है। इसे बनाने के लिए चना दाल, गुड़ या शक्कर की स्टफिंग बनाई जाती है और मैदा से तैयार डो में भरकर रोटी जैसी बनाई जाती है। इसकी स्टफिंग में इलायची पाउडर और सौंफ भी मिलाया जाता है, जो इसके स्वाद को दोगुना करने में मदद करते हैं। इसे घी में सेंका जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-Akshaya Tritiya 2022- क्यों शादियों के लिए शुभ माना जाता है अक्षय तृतीया?

श्रीखंड

shreekhand

श्रीखंड एक स्वादिष्ट मिठाई है, जो शरीर को व्रत के दौरान तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। इसे दही, इलायची, केसर शक्कर और फ्रूट प्यूरी से बनाया जाता है। इस अक्षय तृतीया आप भी इसे घर पर बनाएं और अपनी फैमिली के साथ इसके स्वाद का मजा लें।

गुजिया

gujiya

होली त्यौहार पर अक्सर आपने डिफरेंट तरीके की गुजिया का स्वाद लिया होगा। आपको बता दें कि अक्षय तृतीया पर भी गुजिया बनाई जाती है। मैदे से बनी गुजिया में मावा, शक्कर, सूजी डाला जाता है। ये खाने में बेहद टेस्टी लगती हैं। इसे सांचे में डालकर बनाया जाता है। आप इसके लिए मार्केट से सांचा खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-सोमवार को व्रत रखने का ये है महत्व, उपवास में आप ट्राई कर सकती हैं ये फलाहारी Recipes

थालीपीठ

thalipeeth

थालीपीठ एक मसालेदार चटपटी रोटी है, जिसे मल्टीग्रेन आटे से बनाया जाता है। इसे आप स्वस्थ, स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता भी कह सकते हैं। यह मराठी व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय है। इसे चावल, बाजरा, गेहूं, ज्वार और बेसन के आटे का उपयोग करके तैयार किया जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे आप मक्खन या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

मोदक

modak

मोदक ज्यादातर आपने गणेश चतुर्थी पर बनाया-खाया होगा, लेकिन आपको बता दें कि अक्षय तृतीया पर भी आप इसे बना सकती हैं। मोदक चावल के आटे से बनाए जाते हैं। इसमें नारियल, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग की जाती है। खाने में स्वादिष्ट यह डिश मेहमानों को भी इस उत्सव पर परोसें।

इसे भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं अक्षय तृतीया में भगवान विष्णु की पूजा क्यों की जाती है, क्या है इसके पीछे की मान्यता

चकली

chakali

बेसन और मसाले से तैयार चकली को आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। मार्केट में इसे बनाने के लिए कई तरह के सांचे मिलते हैं, जिन्हें खरीदकर आप आसानी से इसे तैयार कर सकती हैं। यह स्नैक्स के लिए बेहतरीन डिश है। आप भी इस अक्षय तृतीया अपने प्रियजनों के साथ इसके स्वाद का मजा लें।

इन स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आप भी अक्षय तृतीया के शुभ दिन का आनंद लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।