किचन सिंक में लग रहा है जंग और पड़ रहा है सफेद तो अपनाएं ये ट्रिक

किचन के सिंक की अगर रोजाना सफाई नहीं की जाए तो वो जल्दी गंदी होने लगती है। अगर पानी से अक्सर गीला रहे तो सिंक में जंग लगने लगता है, जिसे साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। सिंक में लगा जंग गंदा लगता है और ऐसे में आपको वहां बर्तन आदि रखने का मन भी नहीं करेगा।
सिंक की सफाई करने के लिए कुछ लोग हार्श क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं तो स्टील के सिंक को भी डल बनाता है और इसमें मौजूद केमिकल आपके लिए रिस्की कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसे चमकाने के लिए कुछ आसान तरीके बताते हैं।
कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आप स्टेनलेस स्टील के सिंक से जंग हटा सकेंगी और उसमें पड़े सफेद दागों को भी साफ कर सकेंगी। आइए जानते हैं कि किचन के सिंक से जंग और सफेद दाग कैसे हटाए जा सकते हैं।
बेकिंग सोडा और गर्म पानी का करें इस्तेमाल
आपने देखा होगा कि लोग सफाई के लिए बेकिंग सोडा का बहुत इस्तेमाल करते हैं। यह सफाई के साथ ही बंद पड़ी आपकी नाली को भी खोल देता है। बेकिंग सोडा और गर्म पानी सिंक को साफ करने के लिए एक आसान तरीका है।
क्या चाहिए-
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 भगोना गर्म पानी
- डिशवॉशर सोप
- स्टील स्क्रब
क्या करें-
- सबसे पहले सोप और स्क्रब से सिंक को रगड़कर साफ कर लें।
- इसके बाद सिंक में जहां भी जंग लगा है वहां पर बेकिंग सोडा छिड़ककर उसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- उसके बाद उसे स्क्रब से रगड़ते हुए और गर्म पानी डालकर साफ कर लें।
- आप देखेंगी कि जंग साफ हो जाएगा। अगर जंग काफी समय का जमा हुआ है, तो इसे साफ होने में थोड़ा वक्त और नियमित सफाई लगेगी।
इसे भी पढ़ें : इस आसान तरीके से करें किचन सिंक को साफ, दिखेगा नए जैसा
नमक और नींबू का करें इस्तेमाल
नमक और नींबू भी एक बढ़िया क्लीनिंग एजेंट बन सकते हैं। आप इन दोनों चीजों को मिक्स करके घर की साफ-सफाई आसानी से कर सकती हैं। आपको बता दें कि जंग को साफ करने के लिए भी ये दोनों चीजें आपके बड़े काम आएंगी।
क्या चाहिए-
- 2 बड़ा चम्मच नमक
- 1 नींबू
- 1 चम्मच सफेद विनेगर
- स्क्रब
क्या करें-
- सबसे पहले एक कटोरी में नमक, नींबू और विनेगर डालकर एक गाढ़ा सा पेस्ट बना लें।
- इसके बाद सिंक में जहां भी जंग लगा है, वहां इस पेस्ट को लगाकर 30 मिनट के लिए रहने दें।
- 30 मिनट के बाद स्क्रब से अच्छी तरह जंग को स्क्रब करें और फिर पानी के प्रेशर से उसे साफ कर लें।
- पानी के हार्ड स्टेन (पानी के हार्ड स्टेन कैसे हटाएं) के कारण सिंक में सफेद दाग पड़ने लगते हैं। इसे हटाने के लिए आप नींबू में थोड़ा सा वेजिटेबल ऑयल लगाकर नियमित रूप से रगड़ सकते हैं।
बेकिंग सोडा और विनेगर का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा और विनेगर सिंक से जंग हटाने का सबसे प्रभावी तरीका है। इससे सिंक ही नहीं घर की सारी सफाई बड़ी आसानी से हो सकती है। इसका इस्तेमाल आपको कैसे करना है, चलिए वो भी बताएं।
क्या चाहिए-
- 2 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच विनेगर
- 1 बड़ा चम्मच गर्म पानी
- स्क्रब
क्या करें-
- एक कटोरी में बेकिंग सोडा, विनेगर, गर्म पानी डालकर पेस्ट बनाएं।
- इसे सिंक में चारों तरफ लगाकर 30-45 मिनट के लिए रख दें।
- अब स्क्रब से इसे अच्छी तरह से घिस लें और गर्म पानी से सिंक को धोकर साफ करें।
- नियमित रूप से सफाई करने से आपका सिंक भी एकदम चमचमाने लगेगा।
इसे भी पढ़ें :इन दो चीजों की मदद से किचन सिंक को करें चुटकियों में साफ
एक बात का ध्यान रखें कि किचन सिंक में लगे टैप से अगर कहीं लीकेज हो रही है तो उसे तुरंत फिक्स कर लें। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: shutterstock, freepik & kitchcom
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।