Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

इन बिहारी लजीज खानों को एक बार ज़रूर ट्राई करें

आज आपको बिहारी डिशेज के बारे में बताने जा रह हूं जिनको एक बार खाने के बाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
Updated:- 2020-09-14, 22:10 IST
these are bihar famous and delicious food

भारत की संस्कृति दुनिया में सबसे अलग है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश में आपको अलग-अलग तरह के कल्चर देखने को मिलते हैं और यहां मिलने वाले खान-पान में भी काफी विविधिता है। बिहार एक ऐसा ही राज्य है जहां ऐसे कई रेसिपीज मिलते हैं जिसे देखकर अमूमन सभी के मुंह में पानी आ जाता है। बिहार में आपको मीठे से लेकर तीखे भोजन खाने वाले आसानी से मिल जायेंगे। आज इस लेख में मैं आपको बिहार की कुछ प्रमुख डिशेज के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे सबसे अधिक पसंद किया जाता है-

मटका मटन

about bihar famous and delicious food inside

बिहार में इसे मटन अहुना भी बोला जाता है। इसे मिट्टी की हांड़ी में तैयार किया जाता है। ये मटन अन्य मटन की तुलना में बेहद ही टेस्टी होता है। इस मटन को बिहार में सबसे अधिक चंपारण जिले से पंसद किया जाता है। चंपारण वहीं जगह है जहां से महात्मा गांधी के नेतृत्व में चंपारण सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ हुआ था। इसे बनाने में लगभग दो से तीन घंटे का समय लगता है। इसे बनाने में घरेलू मसाले का इस्तेमाल होता है।

इसे भी पढ़ें: ये 4 टेस्‍टी महाराष्ट्रीयन दाल और आमटी रेसिपी आप जरूर ट्राई करें

खाजा

bihar famous and delicious food inside

बिहार का बिहार शरीफ शहर खाजा के लिए पूरे बिहार में प्रसिद्ध है। इसे मैदा या फिर आटा से तैयार किया जाता है। खाजा मिठाई एक पारंपरिक मिठाई भी है। खास कर बिहार के शादियों में इसे देखने को मिलेगा। (करेले के कड़वेपन को दूर करें इन आठ ट्रिक्स से

मखना खीर

bihar famous and delicious food inside ' ()

शायद आपको नहीं मालूम होगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार का दरभंगा जिला मखना के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। इस डिश को खास कर बिहार के उत्तरी क्षेत्र में बेहद ही पसंद किया जाता है। इसे किसी पर्व और विशेष दिनों में भी परोसा जाता है। (रामदाने की स्‍वादिष्‍ट खीर)  

 

बालूशाही

bihar famous and delicious food inside ' ()

मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी बालूशाही मिठाई के लिए पूरे बिहार में फेमस जगह है।  इस मिठाई को खाने के लिए मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में दूर-दूर से लोग आते हैं। अगर आप भी मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जा रहे हैं तो इसे टेस्ट करना कतई ना भूलें। (भारत में इन रेस्टोरेंट में मिलता है बेहतरीन वेगन फूड)

 

इसे भी पढ़ें: भारत में मिलती है कई बेहतरीन तीखी मिर्च, खाकर उड़ जाएंगे आपके होश

लिट्टी चोखा

know bihar famous and delicious food inside

बिहार के खाने का जिक्र हो और लिट्टी चोखा का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। बिहार में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला अगर कोई भोजन है तो वो लिट्टी चोखा है। बैगन के चोखा के साथ इसे हर बिहारी और बिहार में आए सैलानी खूब पसंद करते हैं। वैसे इसे दिल्ली से लेकर मुंबई तक के लोग भी खासा पसंद करते हैं। (बिना ओवन के कढ़ाई में बनाएं बाज़ार जैसा पिज्जा)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:@patnabeats.com,www.plattershare.com,zaykarecipes.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।