कोफ्ते एक ऐसी डिश है, जिसे अधिकतर लोग अपने घर में अक्सर बनाना पसंद करते हैं। वेज से लेकर नॉन-वेज तक, लोग अपनी पसंद के अनुसार कोफ्ते बनाते हैं। लेकिन कोफ्ते की डिश तभी अच्छी लगती है, जब वे सॉफ्ट हों। हालांकि, अधिकतर लोग जब कोफ्ते बनाते हैं तो ऐसे में वे अंदर से सख्त रह जाते हैं। जिससे उसका टेस्ट बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।
हो सकता है कि आप भी सॉफ्ट कोफ्ते बनाने की कोशिश करती हों, लेकिन फिर भी वह उतने नरम नहीं बन पाते हैं, जैसा कि आपको चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बेहद आसानी से सॉफ्ट कोफ्ते बना सकती हैं-
घर पर कोफ्ते बनाते समय मिश्रण की कंसिस्टेंसी भी काफी अहम् है। आप हमेशा ध्यान रखें कि कोफ्तों का मिश्रण गाढ़ा ही हों। जब कोफ्तों का मिश्रण थोड़ा थिक होता है तो इससे यकीनन वे लास्ट में काफी नरम बनते हैं। मसलन, अगर आप लौकी के कोफ्ते बना रही हैं तो उसे कद्दूकस करने के बाद उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें। इससे मिश्रण की कंसिस्टेंसी थिक और डेंस बनती है।
इसे भी पढ़ेंः5 स्टार होटल वाला मलाई कोफ्ता बनाने के आसान टिप्स
अगर आपकी फ्रिज में ब्रेड रखी हुई है तो आप उससे ब्रेडक्रम्ब का बनाकर कोफ्ते की रेसिपी में शामिल करें। जब आप ब्रेडक्रम्ब को कोफ्ते में एड करती हैं तो इससे सभी इंग्रीडिएंट्स को बाइंड करने में मदद मिलती है। जिससे तलते समय आपके कोफ्तों आसानी से टूटते नहीं है। साथ ही, ब्रेडक्रम्ब के कारण कोफ्तों में एक क्रिस्पीनेस भी आता है।
कोफ्तों की स्टफिंग करके भी उन्हें अधिक नरम व डिलिशियस बनाया जा सकता है। आप कोफ्ते बनाते समय उसमें पनीर के मिश्रण से स्टफिंग कर सकती हैं। पनीर आपके कोफ्तों में एक क्रीमी टेक्सचर भी देता है। अगर आपके पास पनीर नहीं है तो आप आलू को कद्दूकस करके उसकी भी स्टफिंग कर सकती है। आप चाहें तो कोफ्ते में बारीक कटा हुआ प्याज भी डाल सकती हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से ऑप्शनल है और अगर आप प्याज नहीं खाती हैं तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकती हैं।
कोफ्तों को पकाने का तरीका भी उसके टेस्ट पर एक गहरा असर डालता है। आपको हमेशा कोफ्तों को पहले तेज आंच पर और फिर धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलेना चाहिए। ऐसा करने से कोफ्ते कुरकुरे हो जाएंगे। कभी भी जल्दबाजी में कोफ्तों को तेज आंच पर न तलें। ऐसा करने से वे अंदर से कच्चे रहेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप कोफ्तों को पकने से पहले ही निकाल देंगी तो करी में डालने पर कोफ्ते अंदर से सख्त रहेंगे। वहीं, कोफ्तों को ओवरकु करने से भी वे सूख सकते हैं।
कोफ्ते बनाते समय सब्जियों के रस को कभी भी फेंके नहीं। अमूमन लोग लौकी का कोफ्ता बनाते समय ऐसा करते हैं। लेकिन ऐसा करना वास्तव में सब्ज़ी से पोषण पूरी तरह से हटाने जैसा है। बाद में, जब आप आलू और बेसन से कोफ्ते बनाएं तो यह पानी आपके काम आएगा।
इसे भी पढ़ेंःकोफ्ता की ये 3 रेसिपीज घर पर कैसे बनाएं? मास्टरशेफ कविराज खियालानी से जानें
तो अब आप भी इन आसान टिप्स को अपनाएं और बेहद ही सॉफ्ट कोफ्ते बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।