Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

लौकी का कोफ्ता बनाने की ये आसान रेसिपी आप भी जान लीजिए

लौकी से आप कई तरह की सब्जी को बना सकती हैं वैसे लौकी की खीर और बर्फी भी कई लोगों को पसंद होती है। लेकिन क्या आपने कभी रेस्टोरेंट में मिलने वाले लौकी के कोफ्ते घर पर बनाएं हैं। जानिए शेफ कमल राणा की एक्सक्यूज़िव रेसिपी। 
Updated:- 2018-10-31, 19:17 IST
lauki kofta recipe main

लौकी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। लौकी की सब्जी को आप कई तरह से बना सकते हैं। इतना ही नहीं लौकी की खीर और बर्फी भी की लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी रेस्टोरेंट में मिलने वाले लौकी के कोफ्ते घर पर बनाएं हैं। शेफ कमल राणा ने हमारे साथ लौकी की कोफ्ते की अपनी एक्सक्यूज़िव रेसिपी शेयर की। 

अगर आप भी रेस्टोरेंट के स्वाद के लौकी के कोफ्ते अपने घर पर खाना चाहती हैं तो ये रेसिपी जान लीजिए।

कितने लोगों के लिए : 3 - 4

समय : 30 से 40 मिनट

लौकी के कोफ्ते बनाने की सामग्री

  • लौकी - 1 कप कद्दूकस किया हुई
  • बेसन - 100 ग्राम
  • टमाटर - 3
  • हरी मिर्च - 1 बारीक 
  • हरा धनिया - थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
  • कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा पेस्ट बना लें
  • जीरा - ¼ छोटा चम्मच
  • हींग - ½ पिंच
  • हल्दी पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • अजवायन - ¼ छोटा चम्मच से कम
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1.5 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटा चम्मच
  • तेल - तलने के लिए

  lauki kofta curry recipe

लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि  

लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.  एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी निकाल लीजिए. लौकी को दबा कर इसका जो जूस है उसे निकाल लीजिए. अब इस लौकी में आधा कप  बेसन डाल दीजिए, 1 हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच अदरक पेस्ट, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच से कम नमक, ¼ छोटी चम्मच अजवायन और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. बैटर बनाने में ¾ कप बेसन का उपयोग हुआ है. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

 

कोफ्ते तलने के लिए कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. 10 मिनिट बाद बैटर तैयार है. कोफ्ते तलने के लिए बैटर में से थोड़ा थोडा़ मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाय डाल दीजिये. कोफ्ते तलने के लिए तेल मध्य्म गरम हो और आंच मध्यम तेज ही रखें. कोफ्ता पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. इतने मिश्रण से 9 कोफते बनकर तैयार हुए हैं. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.

ऐसे बनाएं लौकी कोफ्ता की ग्रेवी

कोफ्ता ग्रेवी बनाने के कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. 1/2 छोटी चम्मच  जीरा, हींग, 1/2 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट डाल दीजिये. 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर हल्का सा भून लीजिए.अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, मसाला भून जाने के बाद इसमें कसूरी मेथी ओर 1 टेबल स्पून बेसन डाल कर मसाले को और 2 मिनिट भून लीजिए.

मसाला भुनने के बाद इसमें 2 कप पानी डाल कर मिक्स कर दीजिए अब इसमें नमक, गरम मसाला हरा धनिया लौकी का जूस डाल कर मिक्स कीजिए.  ग्रेवी को ढककर 3-4 मिनिट पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद ग्रेवी पक कर तैयार है, इसमें कोफ्ते डाल कर मिक्स कर दीजिए. अब इसे फिर से ढक कर 3-4 मिनिट पकने दीजिए और फिर चैक कीजिए. 4 मिनिट बाद सब्जी बन कर तैयार है इसे प्याले में निकाल दीजिए, सब्जी में हरा धनियां डाल कर इसे सजाएं। 

लौकी के कोफ्ते की सब्जी तैयार है. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।