क्या आप जानते हैं कैसे पड़ा 'मोमो' नाम?

जिस मोमो को आप बड़े चाव से खाते हैं, क्या आपको पता है आखिर कैसे इस डिश को यह नाम दिया गया ? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।  
momos street food

Momo Origin: बीते कुछ सालों में मोमो का चलन इतना बढ़ गया है कि आपको हर गली-नुक्कड़ पर मोमो के ठेले और दुकानें मिल जाएंगी। बच्चे लेकर बड़ा हर कोई इसको खूब पसंद करता है। जब भी भूख सताए हर किसी की जुबान पर गर्मागर्म मोमो का ही नाम आता है। यह आपको स्टीम और फ्राइड दो तरीके से मिलते हैं। इनको लाल रंग की चटनी और व्हाइट म्योनीज के साथ सर्व किया जाता है। मोमो आपको पनीर, सोयाबीन, वेज, चिकन कई तरह की वैरायटी में मिलते हैं। इनको मैदा के साथ स्टीम करके तैयार किया जाता है।

how to make momos

मोमो के शौकीन यह बात तो जानते ही होंगे कि यह डिश भारत की नहीं बल्कि तिब्बत की फेमस डिश है। तिब्बत के बाद इसका प्रचलन नेपाल में छाया। इसके बाद यह धीरे-धीरे भारत के हर हिस्से में फैल गए। अब मोमो हमारे देश के खूब पसंद किए जा रहे हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन भी सेहत पर बुरा असर डालता है। मैदा से भाप में बनने वाले ये मोमो देखकर आपको लगता होगा कि इनमें तेल का इस्तेमाल नहीं है। ऐसे में यह हेल्थ के लिए अच्छे हैं, लेकिन ऐसा सोचना एकदम गलत है। इसमें इस्तेमाल होने वाला मोनो-सोडियम-ग्लूटामेट (MSG) नामक पदार्थ मोटापा बढ़ाने के साथ शरीर में कई तरह की परेशानी को बढ़ा सकता है। ऐसे में एक निश्चित मात्रा में इसका सेवन ठीक है। मोमो तो आप बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है आखिर इसका यह नाम पड़ा कैसे ? इसके पीछे क्या वजह रही होगी। अगर हां तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मोमो का यह नाम कैसे पड़ा इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

कैसे पड़ा 'मोमो' नाम?

momos

दरअसल, मोमो एक चाइनीज शब्द है, लेकिन इसे तिब्बत से लिया गया है। इसे तिब्बतियन शब्द 'मॉग-मॉग' से जोड़ा जाता है। इसके अलावा तिब्बत में इसे 'मोमोचा' के नाम से भी जाना जाता है। इन सभी का अर्थ होता है किसी चीज को भाप में पकाया जाना होता है। ऐसे में तिब्बत से उत्पत्ति हुए मोमो का नाम 'मोमोचा' शब्द से लिया गया है। जबकि चाइनीज लोग इसको डिमसम और डंपलिंग्स के नाम से जानते हैं। अधिकतर देशों में मोमो के अंदर नॉनवेज की ही फिलिंग भरी जाती है, क्यूंकि मोमो का अर्थ ही स्टफ्ड डंपलिंग यानि भरा हुआ होता है। इस तरह इस डिश का यह नाम पड़ा।

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं स्वाद से भरे मोमोज़ की शुरुआत कहां से हुई थी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP