herzindagi
how to clean kitchen tiles

किचन की टाइल्स पर लगे दाग और चिकनाई पल में होगी साफ, आजमाएं इंटरनेट पर वायरल ये 2 क्लीनिंग हैक्स

किचन में लगे टाइल्स हर दिन तेल-मसालों की वजह से गंदे होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए इसको साफ करने के दो वायरल हैक्स लेकर आए हैं। जिससे आपके टाइल्स दोबारा नए जैसे हो जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-06-05, 12:33 IST

किचन में कुछ चीजों हर रोज कुकिंग करते वक्त गंदी होती हैं। जिसमें से एक रसोई में लगे हुए टाइल्स हैं। जिनकी हम चाहे जितनी सफाई कर लें वो गंदे हो ही जाते हैं। ऐसे में इन किचन में लगे गंदे टाइल्स बहुत भद्दे लगते हैं। रसोईघर के ऐसी जगह होती है, जहां हमें साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। जिसकी वजह से इसका सीधा संबंध हमारी सेहत के साथ जुड़ा होता है। जिसके चलते हर हफ्ते किचन की डीप क्लीनिंग कर लेनी चाहिए। हर रोज किचन में दाल और सब्जी में लगने वाला तड़का और तेल, घी आदि के इस्तेमाल से टाइल्स और गंदगी जमने लगती है। अगर इनको समय पर साफ नहीं किया गया तो मैल की परत जम जाती है। इसके बाद इन गंदे टाइल्स को आसानी से साफ करना एक बड़ा टास्क होता है।

यदि आपके किचन के टाइल्स पर भी गंदगी जम गई है, तो आज हम आपके लिए इस लेख में दो ऐसे वायरल हैक्स लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप टाइल्स पर जमा चिकट चिकनाई और गंदगी को पल में साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको न ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे और न ही ज्यादा मेहनत करनी होगी। बस घर में रखी कुछ चीजों की मदद से आप इन टाइल्स को दोबारा नए जैसा बना सकती हैं। आइए जान लेते हैं किन नेचुरल चीजों की मदद से आप टाइल्स की चिकनाई और दागों को क्लीन कर सकती हैं।

किचन की चिकनाई और दाग कैसे साफ करें? (How to clean kitchen tiles

kitchen dirty tiles

नीचे बताए जा रहे इन हैक्स की मदद से आप भी किचन के टाइल्स की गंदगी को साफ कर सकती हैं। आइए देखें क्लीन करने के तरीके।

1 चायपत्ती का पानी, नींबू और दालचीनी

chai patti uses

आवश्यक सामग्री

  • 1 कटोरी चाय पत्ती का पानी
  • 4 नींबू के स्लाइस
  • 2 साबुत दालचीनी के टुकड़े

टाइल्स साफ करने का तरीका

  • सबसे पहले आपको एक पैन में पानी को चाय पत्ती को डालकर उबाल लेना है।
  • इस पानी में आपको नींबू के स्लाइस और दालचीनी भी डालकर उबालना है।
  • अब इस पानी को गैस का फ्लेम बंद करके हल्का ठंडा कर लें।
  • इसके बाद आपको लोहे का स्क्रबर लेकर उसे इस पानी में डुबोकर टाइल्स पर रगड़ना है।
  • फिर एक मग में थोड़ा लिक्विड डिश वाश लेकर उसमें विनेगर डालकर सॉफ्ट स्पॉन्ज से साफ करें।
  • आपके टाइल्स पर जमा चिकनाई और गंदगी साफ हो जाएगी।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: टाइल्स की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

2 कच्चा आलू, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा

raw potato for cleaning

आवश्यक सामग्री

टाइल्स साफ करने का तरीका

  • आपको एक कच्चा आलू लेकर उसको दो भाग में काट लेना है।
  • अब उसके एक भाग पर टूथपेस्ट लगाएं और दूसरे पर बेकिंग सोडा छिड़कें।
  • टाइल्स पर आप सबसे पहले थोड़ा गर्म पानी डालें।
  • फिर पहले टूथपेस्ट वाले आलू का टुकड़ा लेकर घिसें।
  • इसके बाद बेकिंग सोडा वाला आलू का टुकड़ा लेकर टाइल्स पर रगड़ना है।
  • थोड़ी देर इसे ऐसे ही छोड़ देना है।
  • फिर एक बर्तन में गर्म पानी लेना है और टूथब्रश या लोहे के स्कबर की मदद से टाइल्स को क्लीन करना है।
  • आपके गंदे टाइल्स एकदम पहले की तरह चमक जाएंगे।

ये भी पढ़ें: टाइल्स की सफाई के काम भी आ सकता है रद्दी अखबार, फेंके नहीं ऐसे करें यूज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।