हमारे किचन में कई तरह की चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल हम खाने में करते हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं जो दिखने में एक सी लगती हैं लेकिन असल में उनमें अंतर होता है जैसे कलौंजी और प्याज के बीज। लेकिन क्या कलौंजी और प्याज के बीज सच में अलग-अलग हैं या फिर समान हैं? इसलिए आज हम आपको इस लेख में कलौंजी और प्याज के बीज के बारे में बताने वाले हैं।
यह एक तरह का काला बीज होता है जिसे मसाले के तौर पर और खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस बीज का मुख्य रूप से उपयोग खाने में खुशबू लेन के लिए जाता है। अचारी दही भिंडी में अगर आप कलौंजी डालेंगी तो यह स्वाद को दोगुना कर देगा। इसलिए जब भी यह डिश बनाएं तो कलौंजी का इस्तेमाल करना न भूलें।
खाने के साथ साथ कलौंजी का उपयोग त्वचा और बालों पर भी किया जाता है। कलौंजी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कलौंजी में अमीनो एसिड , मिनरल और प्रोटीन पाया जाता है। ज्वाइंट पेन, इंडिजेशन और आर्थरिटीज को समस्या होने पर कलौंजी का सेवन अच्छा होता है।
इसे जरूर पढ़ें-Kalonji Recipes: कलौंजी से घर पर तैयार करें ये 3 सेहतमंद और टेस्टी रेसिपी
कलौंजी को स्टोर करने के लिए आपको टाइट डिब्बा चाहिए होगा। इसे डिब्बे में बंद करके आप लंबे समय तक स्टोर कर सकती हैं। इसके साथ ही आप किसी भी पन्नी में भी बांधकर रख सकती हैं। कलौंजी को नमी वाली जगह में न करें। अगर किचन में जीरा खत्म हो जाए तो आप इसकी जगह कलौंजी से तड़का लगा सकती हैं।
खासतौर पर सूखे आलू की सब्जी में कलौंजी का तड़का बेहद अच्छा लगता है। आप चाहें तो कलौंजी का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको लगता है कि आप खाने में तड़का लगाने के लिए केवल जीरे का ही उपयोग कर सकती हैं तो आप गलत हैं। भारतीय मसालों में तड़का के लिए कई अन्य चीजें भी हैं।
दरअसल प्याज के बीज कलौंजी के बीज का ही एक प्रकार है, जो कलौंजी के परिवार से आता है। प्याज(ऐसे बनाएं प्याज की सब्जी) के बीच के कई फायदे हैं। यह हमारी सेहत को भी बहदिया रखता है और हमें बीमारियों से भी दूर रखता है। एक रिसर्च के अनुसार इसमें मौजूद तत्व अस्थमा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सेहत के साथ-साथ यह हमारे बाएं के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें-प्याज की मदद से बनाएं यह डिलिशियस स्नैक्स
आप किस बीज का इस्तेमाल करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।