जब घर में ना हो कुछ सब्जी तो बनाएं प्याज की सब्जी

बरसात के मौसम में अगर घर में आलू-प्यज के सिवा कोई सब्जी नहीं रखी है तो प्याज की सब्जी बनाएं। इसे आप दाल-चावल या रोटी के साथ भी खा सकती हैं। 
Updated:- 2018-10-31, 18:36 IST
onion sabji recipe main

बारिश के मौसम में सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। इस कारण लोगों को जिस दिन सब्जी बनानी होती है उसी दिन सब्जी खरीद कर लाते हैं। लेकिन जिस दिन बारिश रुकती ही नहीं, उस दिन क्या करती हैं? 

शायद उस दिन केवल दाल ही बनाती होंगी। लेकिन सब्जी में क्या?

ओहो... वह तो बारिश की वजह से आप लेने ही नहीं जा पाई। तो क्या हुआ, प्याज तो रखी है घर पर। तो उसकी सब्जी बनाएं। क्या प्याज की सब्जी नहीं बनानी आती?तो फिर आज ही सीखें प्याज की स्पाइसी सब्जी बनाना जिसे आप दाल-चावल या परांठे के साथ भी खा सकती हैं। 

ऑब्जेक्टिव्स 

  • डिश : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2-3
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज, लंच

onion sabji recipe inside

जरूरी चीजें

  • 10-15 छोटे प्याज 
  • आधा चम्मच जीरा
  • चुटकीभर हींग 
  • एक छोटा चम्मच सौंफ  
  • दो हरी मिर्च, लंबी कटी हुई 
  • बारीक कटा हुआ अदरक 
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 
  • एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • सब्जी बनाने के लिए तेल 
  • हरा धनिया (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

onion sabji recipe inside

इस तरह बनाएं 

  • सबसे पहले सभी प्याज के छिलके उतारकर उसे धो लें और उसके लंबे-लंबे बड़े टुकड़े कर लें। (Read More: चाइनीज वेज मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी)
  • अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें दो चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें हींग, जीरा और सौंफ डालें।
  • जब ये मसाले चटक जाए तो इसमें हरी मिर्च, प्याज और अदरक डालें। अब इन्हें धीमी आंच पर ब्राउन होने तक फ्राई करें। 
  • फिर स्वादानुसार नमक डालें।  
  • जब प्याज थोड़े नर्म हो जाएं तो गैस बंद कर दें। अब ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। 
  • आपके प्याज की सब्जी तैयार है। इसे एक प्लेट में परांठे के साथ कटोरी में सर्व करें और खाएं। 

     

     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।