दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग बारिश का इंतजार भी करते हैं और इससे परेशान भी रहते हैं। क्योंकि, बारिश से मौसम अच्छा हो जाता है, लेकिन सड़के ट्रैफिक से भर जाती हैं। इसके साथ ही सड़कों पर पानी भी भर जाता है। लेकिन बारिश में लोगों को कितनी भी परेशानी होती हो, फिर भी लोग बारिश होने से खुश होते हैं। क्योंकि, कुछ घंटों की बारिश से ही लोग मौसम सुहावना हो जाता है। गर्मी से राहत मिलती है और वातावरण भी साफ हो जाता है। ऐसे मौसम में लोग शहर में घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और बारिश होने के बाद घूमने के लिए अच्छी जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो ये जगहें आपको पसंद आएगी।
हौज खास विलेज (Places To Visit in Delhi After Rain)
दिल्ली में अगर बारिश के बाद अच्छा नजारा देखना है, तो आपको हौज खास विलेज जाना चाहिए। हौज खास विलेज एक खूबसूरत जगह है, जहां आपको हरे-भरे वातावरण के साथ खाने-पीने की भी अच्छी चीजें मिलती है। यह एक चहल-पहल वाला इलाका है। हौज खास विलेज के पास ही डियर पार्क भी है, जो हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां आप पूरा दिन बिता सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां जाने के लिए एंट्री फीस भी सस्ती है। दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से अमृतसर तक के लिए बनेगा नया एक्सप्रेसवे, जानें किन शहरों और गांव से होकर गुजरेगी सड़क
कुतुब मीनार (Delhi NCR Raini Season getaways)
अगर बारिश के बाद अच्छे नजारों वाली जगहों की बात हो रही है, तो इसमें कुतुब मीनार का नाम जरूर आएगा। यह एक बड़े क्षेत्र में फैली जगह है, जो बारिश के बाद और भी सुंदर हो जाती है। यहां आप सुंदर तस्वीरें करवा सकते हैं और घंटों समय बिता सकते हैं। तेज धूप में आप यहां गर्मी से परेशान हो जाएंगे। लेकिन बारिश के बाद पानी की बूंदे हरे-भरे घास पर हीरे की तरह चमकती है, जो इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है।
इंडिया गेट
बारिश के बाद इंडिया गेट का नजारा भी खूबसूरत हो जाता है। यहां का जनपथ रास्ता और उसपर लगे फूलों बारिश के बाद और भी खिले-खिले नजर आते हैं। यही कारण है कि यह जगह बारिश के बाद दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। यहां आप किसी भी समय जा सकते हैं। गर्मी के मौसम में लोग यहां शाम के समय जाना पसंद करते हैं, लेकिन बारिश के बाद आपको यहां दिन में किसी भी समय जाना अच्छा लगेगा। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए भी अच्छी जगह है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों