दिल्ली से पार्टनर के साथ इस तरह प्लान करें इंदौर ट्रिप, मात्र 10 हजार आएगा खर्च

कपल्स अक्सर ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां से वह कम बजट में घूमकर वापस आ जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें साल में कई बार घूमने का प्लान बनाना होता है। अगर वह एक ही ट्रिप पर अधिक खर्चा कर देंगे, तो उन्हें फिर से घूमने के लिए पैसे बचाने होंगे।
इसलिए वह छोटे-छोटे ट्रिप प्लान करते हैं, ताकि उन्हें कई बार घूमने का मौका मिलेगा। अगर आप दिल्ली से कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं, तो इंदौर घूमने जाएं। मात्र 10 हजार में आप इस ट्रिप को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
कम बजट में इस तरह प्लान करें दिल्ली से इंदौर ट्रिप

- अगर आप ऑफिस से एक्स्ट्रा छुट्टी नहीं लेना चाहते हैं, तो आप शनिवार और रविवार के दिन ये ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
- इसके लिए आप शुक्रवार के दिन ऑफिस से घर आने के बाद शाम के समय ट्रेन पकड़ें।
- कम बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोग स्लीपर कोच में सफर कर सकते हैं।
- स्लीपर कोच में एक सीट के लिए आपको 500 रुपये देने होंगे।
- इस तरह 2 लोगों के दिल्ली से इंदौर आने-जाने का खर्च 2000 रुपये आएगा।
- आप शुक्रवार को रात के समय ट्रेन पकड़े और अगले दिन शनिवार को इंदौर पहुंच जाएं।
- इंदौर में घूमने के लिए अच्छी जगह एक से एक है। यहां घूमना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Ayodhya Trip: दिल्ली से 3 दिन अयोध्या घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
इंदौर में होटल

- इंदौर में आपको एक रात के लिए 1500 से 2000 के बीच में होटल आसानी से मिल जाएंगे। ध्यान रखें कि आप होटल ऑनलाइन बुक करें, क्योंकि इससे आपको बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से डिस्काउंट मिल जाएगा।
- इंदौर में खाने पर खर्च- खाने के लिए आप होटल से बाहर जा सकते हैं। क्योंकि होटल में खाना बुक करना आपको महंगा पड़ सकता हैं। अगर बाहर किसी ढाबे या स्टॉल से खाते हैं, तो 2 दिनों का खाने का खर्च मात्र 1000 से 1500 रुपये तक आएगा।
इसे भी पढ़ें- इंदौर की इन जगहों का सुंदर होता है नजारा, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप प्लान
इंदौर में घूमने के लिए कैब बुक न करें

इंदौर में आप 2 दिन घूमने के लिए स्कूटी या बाइक बुक कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको बाइक रेंटर की दुकान मिल जाएगी। आपको रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से बाहर निकलना है। यहां पास में ही आपको कई दुकानें मिल जाएंगी।
- एक दिन के लिए बाइक रेंट करने पर आपको 600 से 700 रुपये देने पडेंगे। इस तरह 2 दिन स्कूटी रेंट लेने पर आपको 1400 रुपये तक देने पड़ सकते हैं।
- इसके अलावा आप 700 से 1000 रुपये के पेट्रोल में 2 दिनों तक आसानी से इंदौर घूम लेंगे।
इस तरह इंदौर घूमने का पूरा खर्च 2000 रुपये ट्रेन टिकट + 2000 होटल + 1500 खाना + 1400 स्कूटी रेंट + 1000 रुपये पेट्रोल = 7900 रुपये के करीब आएगा।
आप आसानी 10 हजार रुपये में दिल्ली से इंदौर 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 2 लोगों के घूमने के लिए यह बजट बहुत है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।