दिल्ली में कहां लगा है सबसे बड़ा दशहरा मेला? परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड पर जाने के लिए लिस्ट सेव करके रख लें

दिल्ली में सबसे अच्छा दशहरा का मेला कहां लगा है? इस समय हर कोई घूमने से पहले इसके बारे में सर्च कर रहा है। परिवार के साथ समय बिताने दोस्तों के साथ वीकेंड मजेदार बनाने के लिए इस समय लोगों के पास अच्छे ऑप्शन हैं। एक तरफ जहां लोग गरबा खेलने के लिए जगहें सर्च कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग रामलीला देखने का प्लान कर रहे हैं। जो लोग इन दोनों जगहों पर घूम आए हैं, वह दशहरा मेला घूमने जा रहे हैं। दिल्ली में दशहरे के मेले का अपना ही मजा है। यहाँ कई जगहों पर बड़े-बड़े मेले लगते हैं। मेला सिर्फ बच्चों के लिए नहीं है, बड़े लोग भी इसका पूरा मजा लेते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के फेमस दशहरा मेला के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दिल्ली में कहां लगा है सबसे बड़ा दशहरा मेला?
रामलीला मैदान, दिल्ली- यह दिल्ली के सबसे बड़े और प्रसिद्ध मैदान में से एक है। यहां मेला देखने के साथ-साथ आप रामलीला का आयोजन भी देख सकती हैं। इसके अलावा रावण दहन भी यहां दशहरा के दिन देखने को मिलेगा।
- लोकेशन- जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रामलीला मैदान, चांदनी चौक, नई दिल्ली
- कैसे पहुंचे? आप चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से यहां आ सकती हैं।
लाल किला के पास मेला
लाल किला में इस समय लव कुश रामलीला का आयोजन हो रहा है। ऐसे में रामलीला देखने पहुंचे लोग मेले में घूमने का आनंद उठा रहे हैं। यहां दशहरे के लिए रावण दहन का आयोजन भी होगा। इसलिए, आप पहले मेला देखने पहुंचें और इसके बाद नजारा देखने के बाद तय कर सकते हैं कि दशहरे के दिन आना चाहिए या नहीं।
- लोकेशन- लाल किला, चांदनी चौक, नई दिल्ली
इसे भी पढे़ं- Delhi Famous Ramlila 2025: दिल्ली में कहां होता है रामलीला का सबसे बड़ा आयोजन? दोस्तों और परिवार के साथ देखने जा सकती हैं आप
डीडीए ग्राउंड, पीतमपुरा
मेला देखने के लिए आप दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित डीडीए ग्राउंड भी जा सकती हैं। यहां आपको लाल किला और रामलीला मैदान के मुकाबले थोड़ी कम भीड़ मिलेगी, इसलिए यात्रा में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यहां आप अपनी पसंद की चीजें भी खरीद सकती हैं। खान-पान, खिलौने और हस्तशिल्प स्टॉल जैसी के स्टॉल सजाए जाते हैं।
- लोकेशन- डीडीए ग्राउंड, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, दिल्ली
- कैसे पहुंचे? आप नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन से यहां आ सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- Garba Dandiya Night in Delhi for Navratri 2025: दिल्ली में गरबा-डांडिया खेलने के लिए 5 बेस्ट जगहों की लिस्ट देखें यहां
इन जगहों के अलावा आप मंडी हाउस में श्रीराम भारतीय कला केंद्र और जनकपुरी में रामलीला मैदान में भी देखने जा सकती हैं। अगर आप द्वारका में मेला देखने जा सकती हैं, तो द्वारका ग्राउंड, सेक्टर 10 में जा सकती हैं। यह दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं।
इसे भी पढे़ं- Best Garba Dandiya Places in Noida: गरबा नाइट के लिए नोएडा में कहां जा सकती हैं आप, जानें लोकेशन से लेकर एंट्री फीस तक सभी डिटेल्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।