Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:18 AM IST

Winter Trekking Places: विंटर ट्रेकिंग के लिए उत्तराखंड की ये जगहें किसी हसीन जन्नत से कम नहीं, आप भी पहुंचें

Best Winter Trekking: अगर आप भी बर्फबारी के बीच में ट्रेकिंग करने का शौक रखते हैं, तो उत्तराखंड की इन शानदार और मजेदार जगहों पर पहुंच जाएं।
Updated:- 2024-12-02, 12:26 IST
image

Top Trekking Places In Uttarakhand: देश के सबसे खूबसूरत और मनमोहक पहाड़ी राज्य का जिक्र किया जाता है, तो उत्तराखंड उस लिस्ट में टॉप पर शामिल रहता है। इस राज्य को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, झील-झरने और बर्फ से ढके पहाड़ सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। इसलिए उत्तराखंड में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटकों पहुंचते हैं।

उत्तराखंड सिर्फ खूबसूरत हिल स्टेशन्स के लिए ही नहीं, बल्कि शानदार और मजेदार एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। इस राज्य में हर दिन हजारों लोग ट्रेकिंग, हाईकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग आदि एडवेंचर एक्टिविटी के लिए पहुंचते हैं।

उत्तराखंड, स्नो ट्रेकिंग के लिए भी जन्नत माना जाता है। अगर आप भी स्नो ट्रेकिंग का शौक रखते हैं, तो हम आपको उत्तराखंड की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बर्फबारी के बीच में यादगार ट्रेकिंग कर सकते हैं।

चोपता चंद्रशिला ट्रेक (Chopta Chandrashila Trek)

Chopta Chandrashila Trek

बर्फबारी के बीच में उत्तराखंड में ट्रेकिंग करने की बात होती है, तो कई एडवेंचर प्रेमी सबसे पहले चोपता चंद्रशिला ट्रेक का ही नाम लेते हैं। यह ट्रेक अपनी खूबसूरती और शानदार दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह ट्रेकर्स के लिए जन्नत का काम करता है।

समुद्र तट से करीब 3 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद चोपता चंद्रशिला ट्रेक बर्फबारी के बीच में ढक जाता है। ट्रेक के दौरान आपको चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आएगी। इस ट्रेक से हिमालय की असल खूबसूरती को करीब से निहार सकते हैं और कमरे में कैद कर सकते हैं। यहां ग्रुप के साथ ट्रेकिंग के लिए जरूर पहुंचें।

  • लंबाई- चोपता चंद्रशिला ट्रेक लंबाई करीब 16 किमी है।
  • समय- ट्रेकिंग में करीब 5-6 घंटे लग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Winter Trekking Places: विंटर ट्रेकिंग का शौक रखते हैं, तो हिमाचल की इन एडवेंचर जगहों पर दोस्तों के साथ पहुंचें

ब्रह्मताल ट्रेक (Brahmatal Trek)

Brahmatal Trek

उत्तराखंड में स्थित सबसे मनमोहक और रोमांचक ट्रेक की बात होती है, तो कई एडवेंचर प्रेमी सबसे पहले ब्रह्मताल ट्रेक का ही नाम लेते हैं, क्योंकि यह ट्रेक गगन चुम्बी है। इस ट्रेक की ऊंचाई से उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत और ,मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। इस ट्रेक को उत्तराखंड का रत्न माना जाता है।

ब्रह्मताल ट्रेक,पर्यटकों द्वारा हर मौसम में पसंद किया जाता है। बर्फबारी के दौरान यह ट्रेक सफेद चादर में नजर आता है। सफर के दौरान बर्फ से ढके पहाड़ों से जब कोई गुजरता है, तो दिल खुशी से झूम उठता है। ट्रेक से हिमालय की खूबसूरती को भी निहारा जा सकता है।

  • लंबाई- ब्रह्मताल ट्रेक लंबाई करीब 28 किमी है।
  • समय- ट्रेकिंग में करीब 8-9 घंटे लग सकते हैं।

नाग टिब्बा ट्रेक (Nag Tibba Trek)

Nag Tibba Trek

उत्तराखंड के हिमालय के बीच में स्थित नाग टिब्बा सबसे खूबसूरत और खतरनाक ट्रेक में से एक माना जाता है। इस ट्रेक के बारे में कहा जाता है कि दिल के मरीजों को भूलकर भी नहीं जाना चाहिए। हालांकि, यह जितना खतरनाक है, उससे कई गुणा अधिक खूबसूरत भी है।

समुद्र तट से करीब 9 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित नाग टिब्बा ट्रेक बर्फबारी के दौरान सफेद चादर से ढक जाता है। इस ट्रेक के टेढ़े-मेढ़े और नुकीले रास्ते इसे और भी खास बनाते हैं। कहा जाता है विंटर के यह ट्रेक वंडरलैंड में बदल जाता है, जहां पेड़ भी बर्फ स दब जाते हैं। ट्रेक के दौरान ऊंचे-ऊंचे पर्वतों की खूबसूरती को निहार सकते हैं।  

  • लंबाई-नाग टिब्बा ट्रेक लंबाई करीब 16 किमी है।
  • समय- ट्रेकिंग में करीब 5-6 घंटे लग सकते हैं।  

दयारा बुग्याल ट्रेक (Dayara Bugyal Trek)

Dayara Bugyal Trek

समुद्र तल से करीब 11 हजार फीट से भी अधिक की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल उत्तराखंड के सबसे चर्चित, लोकप्रिय और रोमांचक ट्रेक में से एक माना जाता है। उत्तराखंड से  उत्तरकाशी जिले में स्थित यह ट्रेक हिमालय की खूबसूरती का दीदार कराता है।

दयारा बुग्याल ट्रेक, मानसून में छोड़कर पूरे साल पर्यटकों के केंद्र में रहता है। बुग्याल ट्रेकिंग के दौरान नंदा देवी, बंदरपंच और स्वर्गरोहिणी जैसी चोटियों का दीदार किया जा सकता है। इसके अलावा गंगोत्री पर्वतमाला भी देखा जा सकता है। बर्फबारी के दौरान यह ट्रेक पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।

  • लंबाई-दयारा बुग्याल ट्रेक लंबाई करीब 20 किमी है।
  • समय- ट्रेकिंग में करीब 5-6 घंटे लग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Snow Trekking: पहाड़ों में स्नो ट्रेकिंग के लिए जा रहे हैं, तो इन ट्रैवल टिप्स एंड हैक्स को भूलकर भी न करें इग्नोर

इन ट्रेक को भी एक्सप्लोर करें

uttarakhand winter trekking

उत्तराखंड के हिमालय के बीच में अन्य और भी कई शानदार ट्रेक हैं, जिन्हें विंटर में एक्सप्लोर किया जा सकता है। जैसे-बिनसर ट्रेक, चिरबतिया ट्रेक, गोमुख तपोवन ट्रेक, केदारकांठा ट्रेक और कुआरी पास ट्रेक के लिए भी जा सकते हैं।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@thrillophilia,i.ytimg

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।