थ्रिलर ट्रेकिंग का रखते हैं शौक तो भारत के इन रोमांचक ट्रेक्स पर पहुंचें

यह सच है कि कई मायने में भारत को वादियों का देश कहा जाता है। लेकिन, इन्हीं वादियों में भारत के सबसे लोकप्रिय खेलों या सफ़र में से एक ट्रेकिंग करना भी मौजूद है। भारत में मौजूद उंचे-उंचे पहाड़ देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए एक से बढ़कर एक ट्रेक मार्ग की पेशकश करता है, जो किसी थ्रिलर से कम नहीं। भारत में मौजूद रोमांचक ट्रेक्स पर ट्रेकिंग करना किसी भी सैलानी के लिए यादगार अनुभव हो सकता है। ट्रेक्स में वनस्पतियों, जीवों, मानव निर्मित संरचनाओं, प्राकृतिक अनुभवों आदि का मिश्रण अद्भुत सुकून प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी रोमांचक ट्रेक्स की खोज में है, तो इस लेख में हम आपको भारत के कुछ बेहतरीन थ्रिलर ट्रेक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
हम्प्टा दर्रा

जी हां, भारत के सबसे साहसिक ट्रेक में से एक है हम्प्टा दर्रा कुल्लू घाटी से शुरू होकर लाहौल और स्पीती घाटी के पास समाप्त होता है। यह ट्रेक लगभग 25 किलोमीटर के आसपास है। लगभग 4 हज़ार में भी अधिक मीटर की उंचाई पर मौजूद इस रोमांचक और थ्रिलर ट्रेकिंग के लिए लगभग 3 से 4 दिनों का समय लगता है। यदि आप ऊंचाई से नहीं डरते हैं, तो फिर इस ट्रेक से बेहतरीन कोई और नहीं। यह भारत के सबसे उंचे ट्रेक में से एक है।
- क्षेत्र: पीर पंजाल रेंज
- ट्रेकिंग का बेस्ट समय: सितम्बर और अक्टूबर के मध्य
इसे भी पढ़ें:आंध्र प्रदेश के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों के आगे केरल भी है फीका
नंदा देवी ट्रेक

हिमाचल प्रदेश में मौजूद नंदा देवी ट्रेक भारत के सबसे प्रसिद्ध और थ्रिलर से भरपूर ट्रेक है। अगर आप ग्लेशियर के करीब ट्रेकिंग का अनुभव करना चाहते हैं, तो इससे बेहतरीन कोई जगह नहीं हो सकती है। लगभग 4 हज़ार मीटर से भी अधिक उंचाई पर ट्रेकिंग का अनुभव करना किसी थ्रिलर से कम नहीं। आपको बता दें कि नंदा देवी ट्रेक हिमालय पर्वत श्रृंखला का घर माना जाता है जो इसकी सबसे ऊंची चोटी है। यहां हर साल हजारों पर्वतारोहण ट्रेकिंग के लिए पहुंचते हैं।(हिमाचल की इन जगहों पर जरूर गुजारें गर्मी के कुछ दिन)
- क्षेत्र: कुमाऊं हिमालय
- ट्रेकिंग का बेस्ट समय: मई, जून या फिर अक्टूबर के मध्य में
कंचनजंगा ट्रेक

वैसे तो पूर्व भारत में एक से एक बेहतरीन और थ्रिलर से भरपूर ट्रेक्स मौजूद है, लेकिन सबसे अधिक चर्चित और रोमांच से भरपूर कंचनजंगा ट्रेक है। लगभग 8 हज़ार में भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कंचनजंगा पर्वत/चोटी दुनिया की तीसरी सबसे उंची चोटी है। अब इस बात से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह ट्रेक किस कदर रोमांचक हो सकता है। यह पश्चिम सिक्किम के एक नींद गांव से शुरू होकर सबसे उंची चोटी पर समाप्त होता है।
- क्षेत्र: सिक्किम हिमालयन
- ट्रेकिंग का बेस्ट समय: सितम्बर और अक्टूबर के बीच में
इसे भी पढ़ें:भारत की इन 7 खूबसूरत और Unexplored जगहों के बारे में नहीं जानती होंगी आप!
मारखा ट्रेक

शायद, आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि मारखा घाटी लद्दाख क्षेत्र की सबसे बड़ी घाटियों में से एक है। यह लद्दाख के सबसे प्रसिद्ध ट्रेक में से एक है। इस ठंडी रेगिस्तानी घाटी की ट्रेकिंग में पर्यटकों को कई दुर्लभ नज़ारे देखने को मिलता है। अगर आपको ऊंचाई से डर नहीं लगता है, तो यह ट्रेक आपके लिए बेस्ट थ्रिलर हो सकता है। ट्रेकिंग के दौरान रुकने के लिए पैराशूट टेंट आवास लगे होते हैं। लगभग 5 हज़ार मीटर से भी अधिक उंचाई पर मौजूद है यह ट्रेक।
- क्षेत्र: लद्दाख, हिमालय
- ट्रेकिंग का बेस्ट समय:जून या अक्टूबर के मध्य
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Iamge credit:(@tourmyindia.com,quirkybyte.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।