Winter Trekking Places: विंटर ट्रेकिंग का शौक रखते हैं, तो हिमाचल की इन एडवेंचर जगहों पर दोस्तों के साथ पहुंचें

Best Winter Trekking Places In Himachal Pradesh: पहाड़ों की हसीन वादियों में घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। खासकर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में कुछ अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश, देश का एक ऐसा राज्य है, जहां गर्मी और बरसात के अलावा बर्फबारी में भी सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। विंटर में जब पर्यटक हिमाचल प्रदेश में पहुंचते हैं, तो एडवेंचर एक्टिविटी भी करना खूब पसंद करते हैं।
विंटर के समय हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर एक्टिविटी करने की बात होती है, तो सैलानियों द्वारा ट्रेकिंग करना खूब पसंद किया जाता है। बर्फबारी के बीच में ट्रेकिंग करना किसी जन्नत से कम नहीं।
इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश के कुछ शानदार ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप विंटर ट्रेकिंग का मजेदार लुत्फ उठा सकते हैं।
हम्पटा पास ट्रेक (Hampta Pass Trek)

विंटर के समय हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए किसी शानदार और मजेदार ट्रेक की बात होती है, तो कई एडवेंचर लवर्स सबसे पहले हम्पटा पास ट्रेक का ही नाम लेते हैं। यह मजेदार ट्रेक हिमाचल के कुल्लू मनाली के लाहुल के पास स्थित एक विश्व प्रसिद्ध ट्रेक है।
समुद्र तल से करीब 4 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद हम्पटा पास ट्रेक बर्फबारी के समय हसीन जन्नत का काम करता है। हम्पटा ट्रेक हिमालय की गोद में बस हुआ एक हीरा है। ट्रेक में हिमालय की असली खूबसूरती और प्रकृति का दीदार किया जा सकता है।
- लंबाई-हम्पटा पास ट्रेक की लम्बाई 8.5 किमी है।
- दिन- इस ट्रेक को पूरा करने में करीब 5-7 घंटे का समय लगता है।
इसे भी पढ़ें: दिसंबर की सर्दी में पार्टनर संग देश की इन रोमांटिक जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं, लम्हा यादगार रहेगा
ब्यास कुंड ट्रेक (Beas Kund Trek)

समुद्र तल से करीब 12 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद ब्यास कुंड हिमाचल प्रदेश का एक शानदार और मजेदार ट्रेक है। यह खूबसूरत ट्रेक पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के लुभावने दृश्यों को प्रस्तुत करता है।
ब्यास कुंड ट्रेक में ट्रेकिंग करने सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। बर्फबारी के समय ब्यास कुंड ट्रेक किसी हसीन जन्नत से कम नहीं लगता है। इस ट्रेक से हिमालय की हसीन खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। ट्रेक के दौरान बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील झरने और नीले आकाश के लुभावने दृश्यों को देखा जा सकता है।
- लंबाई -ब्यास कुंड ट्रेक की लम्बाई 15 किमी है।
- दिन- इस ट्रेक को पूरा करने में करीब 6-7 घंटे का समय लगता है।
इंद्रहार पास ट्रेक (Indrahar pass Trek)

इंद्रहार पास ट्रेक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मजेदार और कठिन ट्रेक में से एक माना जाता है। यह चर्चित ट्रेक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा घाटी के बीच में स्थित है। इंद्रहार पास ट्रेक के दौरान बुग्याल और धौलाधार पर्वतमाला का शानदार नजारा दिखाई देता है।
इंद्रहार पास ट्रेक खूबसूरत जंगल, झील-झरने और पहाड़ों के बीच के गुजरता है। जब इस ट्रेक की सबसे ऊंचाई पर पहुंचते हैं, तो नीचे का दृश्य बेहद ही खूबसूरत और हसीन नजारा दिखाई देता है। ट्रेक से हिमालय की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।
लंबाई -इंद्रहार पास ट्रेक की लम्बाई 35 किमी है।
- दिन- इस ट्रेक को पूरा करने में करीब 4-5 दिनों का समय लगता है।
- ऊंचाई- करीब 12 हजार फीट।
इसे भी पढ़ें: Western Ghats Hill Stations: क्या आपने पश्चिमी घाट के इन शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर किया? जन्नत से कम नहीं
खीरगंगा ट्रेक (Kheerganga Trek)

खीरगंगा ट्रेक को कई लोग कसोल खीरगंगा ट्रेक के नाम से भी जानते हैं। यह हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक है। विंटर में खीरगंगा एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत का काम करता है।
खीरगंगा ट्रेक, घने जंगल, झील-झरने और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से होकर गुजरता है। इस ट्रेन में स्थित गर्म पानी वाली झील पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। खीरगंगा ट्रेक में हिमालय के लुभावने दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं।
लंबाई -इंद्रहार पास ट्रेक की लम्बाई 16 किमी है।
- दिन- इस ट्रेक को पूरा करने में करीब 5-6 घंटे का समय लगता है।
- ऊंचाई- करीब 9 हजार फीट।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।