गणेश उत्सव की शुरुआत होते ही दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग गणपति के खूबसूरत पंडाल वाली जगहें सर्च कर रहे हैं। भगवान गणपति के इस पर्व में केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में पंडाल सजाए गए हैं। इतना ही नहीं गणपति बप्पा का आगमन केवल घरों और सोसायटियों तक सीमित नहीं है, अब शहरों में बड़े-बड़े आयोजनों भी किए जा रहे हैं। अगर आप वीकेंड पर जाने के लिए गणेश जी की सुंदर पंडाल सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भगवान गणेश के खूबसूरत मंदिरों के बाहर लगे पंडाल के बारे में भी जानकारी देंगे।
दिल्ली में भगवान गणेश के सुंदर पंडाल कहां हैं?
करोल बाग में लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा की खूबसूरत मूर्ति से आपकी नजर नहीं हटने वाली है। लोग यहां तस्वीरें खींचने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। महाराष्ट्र की तरह यहां भी लालबागचा राजा पंडाल में भगवान गणेश की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई है। पंडाल को आकर्षित तरीके से सजाया गया है।
कैसे पहुंचे- करोल बाग मेट्रो स्टेशन से आप यहां पहुंच सकती हैं।
- लोकेशन- कश्मीरी बाग, चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी, नई दिल्ली
- यह दिल्ली के सबसे फेमस गणेश पंडाल में से एक है।

श्री सिद्धि विनायक मंदिर में होती है खूबसूरत सजावट
दिल्ली के सिद्धि विनायक मंदिर में जिस तरह से महाराष्ट्र में फेमस है। उसी तरह दिल्ली के इन मंदिर का इतिहास 1990 से जुड़ा हुआ माना जाता है। यह मंदिर 1990 में स्थापित हुआ था। गणेश उत्सव के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ ज्यादा होती है। वीकेंड में आपको यहां ज्यादा भीड़ मिलेगी।यहभारत के फेमस मंदिरोंमें से एक है।
- लोकेशन- पॉकेट 4, एमवी 1 मेट्रो स्टेशन के पास, मयूर विहार फेज 1, मयूर विहार, नई दिल्ली
- कैसे पहुंचे- आप मयूर विहार फेज 1 मेट्रो स्टेशन से यहां आ सकती हैं।

गुरुग्राम में गणेश जी के सुंदर पंडाल
गुरुग्राम के श्री सिद्धि गणेश मंदिर में आप गणेश उत्सव के दौरान दर्शन करने जा सकती हैं। यह मंदिर विशाल और खूबसूरत है। यहां आपको पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। इस मंदिर गणेश जी का सुंदर पंडाल सजाया जाता है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
- लोकेशन- श्री गणेश मंदिर मार्ग, बिहारी मार्केट के पास, सेक्टर 28, डीएलएफ चरण IV, गुरुग्राम
- कैसे पहुंचे- इफको चौक मेट्रो स्टेशन से आप यहां पहुंच सकती हैं।

नोएडा के गणेश जी का सुंदर पंडाल
नोएडा में अगर आप गणेश जी की खूबसूरत सजावट देखने जाना चाह रही हैं, तो नोएडा के श्री विनायक मंदिर जा सकती हैं। सबसे अच्छा बात यह है कि यहां पहुंचना भी आसान है और ट्रैफिक भी नहीं मिलेगा। नोएडा में रहने वाले लोग वीकेंड पर यहां बप्पा के दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह नोएडा के फेमस गणेश मंदिर में से एक है।
- लोकेशन- सी ब्लॉक, फेज 2, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 62, नोएडा, उत्तर प्रदेश
- कैसे पहुंचे- यहां आप नोएडा सेक्टर 61 या 59 मेट्रो स्टेशन से आ सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों