डमरू वाले बप्पा से लेकर ऊंची मूर्ति तक, यूपी में ऐसे हैं भगवान गणेश के मंदिर, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान

गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू होते ही लोग जगह-जगह मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। क्योंकि, गणेश उत्सव के दौरान मंदिरों में खूबसूरत पंडाल सजाया जाता है। इस पर्व में कई जगहों पर 10 दिनों तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन भी होते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश में अच्छे गणेश मंदिर के दर्शन का प्लान बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश के खूबसूरत और अनोखे मंदिरों की लिस्ट बताएंगे। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे इन खूबसूरत मंदिरों में दर्शन करने आप अपने परिवार के साथ जा सकती हैं।
लखनऊ में कहां है भगवान गणेश का फेमस मंदिर?
लखनऊ में अगर आप कुछ अनोखे मंदिर में दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो बड़े पीपल के पेड़ वाला गणेश मंदिर देखने जा सकती हैं। यह मंदिर इसलिए अनोखा है, क्योंकि भगवान गणेश की आकृति यहां पेड़ पर अपने आप ही बनी हुई है। इसे किसी ने अपने हाथों से नहीं बनाया। यह लखनऊ के फेमस मंदिरों में से एक है।
- लोकेशन- लखनऊ शहर में बीबीडी कॉलेज के पास स्थित है।
- कैसे पहुंचे- आप चारबाग रेलवे स्टेशन से यहां आसानी से आ सकती हैं। रेलवे स्टेशन से बड़ा पीपल मंदिर की दूरी लगभग 12 किमी है। आप ऑटो या कैब लेकर पहुंच सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- गणेश पर्व को मनाना चाहते हैं खास, तो नोएडा के इन मंदिरों में जाएं परिवार के साथ दर्शन करने
कानपुर में कहां है बड़ा गणेश जी का मंदिर
सिद्धिविनायक मंदिर, कानपुर में बड़ा गणेशजी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर देश के अनोखे मंदिरों में से एक है। क्योंकि, मंदिर की बाहरी दीवारों पर ही भगवान गणेश की प्रतिमा बनी हुई है। यह बप्पा खड़ी हुई मुद्रा में स्थित है।
- लोकेशन- कैनाल रोड, धाना खोरी, घंटाघर, मीरपुर, कानपुर
- कैसे पहुंचे- कानपुर रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 4.6 किमी की है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 15 मिनट का समय लगेगा।
प्रयागराज में कहां है सबसे अनोखा गणेश मंदिर?
यह मंदिर भगवान गणेश के उन 21 गणेश मंदिरों में से एक है, जहां बप्पा की अनोखी प्रतिमा विराजमान है।यह मंदिर प्रयागराज में दशवमेघेश्वर घाट के निकट शिव मंदिर के पास स्थित है। इस मंदिर की एक और खास बात यह है कि इसमें यहां ऊपर आपको 2 गुबंद देखने को मिलेंगे, हालांकि भारत में लगभग सभी मंदिरों में ऊपर एक ही गुंबद देखने को मिलता है। यह भारत के फेमस गणपति मंदिर में से एक है।
- लोकेशन- दारागंज घाट रोड, दारागंज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
- नाम- इस मंदिर को आदि श्री ओंकार गणपति मंदिर के नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी पर बच्चों के साथ जाएं मेला देखने, दिल्ली-NCR की इन जगहों का नजारा होता है सुंदर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।