भारत में आपको अलग-अलग शहरों में एक जैसे नाम के कई एरिया सुनने को मिल जाएंगे। इनमें कैंट एरिया, मॉडल टाउन और सिविल लाइन जैसे नाम आपने कई शहरों में देखे होंगे। अगर आप घूमने की शौकीन हैं, तो आपको अलग-अलग शहरों के कैंट एरिया भी घूमने का प्लान बनाना चाहिए। कैंट एरिया किसी शहर के अन्य एरिया के मुकाबले अलग तरह से डिजाइन होते हैं। यहां आपको साफ सफाई के साथ-साथ घूमने के लिए अच्छी जगहें भी मिलेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश के कुछ खूबसूरत कैंट एरिया के बारे में बताएंगे। अगर आप इन शहरों में रहती हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए।
अंबाला कैंट में घूमने के लिए जगहें
यह हरियाणा में स्थित है। यह औद्योगिक वस्तुओं के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। इसका इतिहास महाभारत काल से भी जोड़ कर देखा जाता है। यहां आपको कई धार्मिक स्थल पर घूमने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप वीकेंड पर पार्क और खूबसूरत मॉल्स भी घूमने जा सकती हैं।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगहमें से एक है।
- लोकेशन- दिल्ली से अंबाला कैंट लगभग 200 किमी की दूरी पर है। अपनी गाड़ी से यहां पहुंचने में आपको 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है।

कानपुर कैंट में कहां घूमने जाएं
यह उत्तर प्रदेश में स्थित है। यहां आपको घूमने की इतनी सारी जगहें मिलेंगी कि आप एक दिन में ट्रिप पूरा नहीं कर पाएंगी। आप अगर कानपुर घूमने आई हैं, तो आपको 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान करके आना चाहिए। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- घूमने के लिए अच्छी जगहें- मोती झील, मैस्कर घाट, जेके मंदिर, ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क और मेमोरियल चर्च घूमने जा सकती हैं।

आगरा कैंट में घूमने जा सकती हैं आप
आगरा घूमने गए लोगों को ताजमहल देखने के सिवा एक बार आगरा कैंट की जगहों पर भी जरूर जाना चाहिए। आगरा कैंट ऐतिहासिक जगहों का संगम है। इतिहास प्रेमियों को यह जगह पसंद आएगी।
- आगरा में घूमने के लिए अच्छी जगहें- एत्मादुद्दौला का मकबरा, मेहताब बाग और अकबर का मकबरा आप यहां देखने जा सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों