बच्चों के साथ नोएडा में इन जगहों पर गुजारें शाम का समय, आ जाएगा मजा

बच्चों को प्रकृति और पक्षियों के बारे में सिखाने और खूब मस्ती करने के लिए अगर अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। इन जगहों पर केवल शाम ही नहीं आप दिन में भी समय बिताने जा सकते हैं।

 

noida fun places to visit

नोएडा बच्चों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है, क्योंकि यहां कई ऐसी जगहें, जहां की सुविधाएं बच्चों को बिजी और खुश रखने के लिए काफी है। वीकेंड पर अक्सर बच्चे कहीं बाहर जाने की जिद करते हैं। लेकिन माता-पिता यह समझ नहीं पाते कि आखिर हर वीकेंड उन्हें कहां घुमाने ले जाया जाए।

अगर हर वीकेंड घूमना है, तो आपको कोई ऐसी जगह भी ढूंढनी होगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ अच्छी हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा की कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां शाम के समय घूमने जाना अच्छा होता है।

नोएडा बोटैनिकल गार्डन

Noida weekend places for kids

शाम के समय बिना किसी खर्चे के बच्चों को किसी मस्ती भरी जगह घुमाना है, तो आपको उन्हें बोटैनिकल गार्डन ले जाना चाहिए। यहां का शांत वातावरण और हरे-भरे इलाके बच्चों के साथ-साथ आपको भी पसंद आएंगे। वीकेंड पर आपको यहां थोड़ी भीड़ देखने को मिल जाएगी, लेकिन फिर भी आपके मन को शांति और सुकून यहां से मिलेगा।

गार्डन में आप लंबी वॉक कर सकते हैं, बच्चों के साथ तरह-तरह के खेल खेल सकते हैं। शाम के समय यहां की ठंडी हवा और हल्की रोशनी, गार्डन की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। यहां सुंदर फव्वारे, झीलें और वॉकवे हैं, जिसे देखते हुए आप घंटों समय बिता सकते हैं। नोएडा में वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- नोएडा में 15 अगस्त पर बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर जाएं, सेव करके रख लें यह आर्टिकल

ओखला पक्षी अभयारण्य (Okhla Bird Sanctuary)

Okhla Bird Sanctuary

ओखला पक्षी अभयारण्य 400 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां बच्चे जितनी दूर चाहें घूम सकते हैं और खेल सकते हैं। आप चाहें, तो यहां उनकी साइकिल भी ला सकते हैं। उन्हें एक लंबे क्षेत्र में साइकिल चलाने का मौका मिलेगा। यहां आपको हरियाली, जलाशय और कई अलग प्रकार की वनस्पतियां देखने को मिलेंगी। यह अभयारण्य प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहां बच्चों को 300 से अधिक पक्षी प्रजातियों को देखने का मौका मिलेगा। इसलिए यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है। नोएडा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- गौतम बुद्ध नगर यूपी वन प्रभाग, ई1, सेक्टर 1, नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर।
  • एंट्री फीस- 30 रु

ग्रांड वेनिस मॉल (The Grand Venice Mall)

यह नोएडा के सबसे सुंदर मॉल में से एक है। आपको दिल्ली-NCR में इसके जैसा कोई और मॉल देखने को नहीं मिलेगा। बच्चों को भी यह जगह पसंद आएगी। यहां घूमने के साथ-साथ आप टेस्टी खाने का भी आनंद ले सकते हैं। भारतीय, चाइनीज, इटालियन, और अन्य अंतरराष्ट्रीय भोजन का आनंद लेने का मौका आपको मिल जाएगा। मॉल में सुविधाजनक पार्किंग, सुरक्षा, और अन्य ग्राहक सेवाएं भी आपको मिल जाएंगी। यह बहुत बड़ा मॉल है, जो जिसमें वेनिस की तरह की नहरें आर्किटेक्चर और सुंदर पुल बना हुआ है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP